HP Assembly Elections 2022: कांग्रेस ने सेना के जवानों को OROP के लिये तरशाया, हिमाचल में बोले अमित शाह

HP Assembly Elections 2022: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा हिमाचल देवभूमि ही नहीं, वीरभूमि भी है जिसने देश को अनेकों वीर दिए हैं। हिमाचल की माताओं को प्रणाम करना चाहता हूँ।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2022-11-10 09:18 GMT

 हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Pic: Social Media)

HP Assembly Elections 2022: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार प्रसार के आखिरी दिन गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश के सुलह में एक जनसभा को संबोधित किया और कांग्रेस पर जमकर हमला किया। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा हिमाचल देवभूमि ही नहीं, वीरभूमि भी है जिसने देश को अनेकों वीर दिए हैं। हिमाचल की माताओं को प्रणाम करना चाहता हूँ। हिमाचल की वीर माताओं ने अपने अनेकों सपूत माँ भारती पर न्योछावर किए हैं।

उन्होंने कहा कि सालों तक कांग्रेस ने सेना के जवानों को वन रैंक-वन पेंशन के लिए तरसाने का काम किया पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आते ही इसे लागू किया। अब राजा रानी का ज़माना गया अब लोकतंत्र है, जनता का ज़माना है।

अमित शाह ने कहा कि गुजरात में लोगों से पूछो कि मोदी जी कहाँ से आते है, तो वो कहते है मोदी जी हिमाचल से आते हैं। भ्रष्टाचारी कांग्रेस के पास हिसाब देने के लिए कुछ भी नहीं है। हिमाचल वाले गारंटी से नहीं मानते, पक्के काम से मानते हैं और वह डबल इंजन भाजपा सरकार ने ही करके दिखाया है। 70 साल पहले नेहरू जी जिस धारा 370 को छोड़ के गए थे कांग्रेस उसे ना जाने क्यों हटाना नहीं चाहती थी।

शाह ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने हिमाचल में आयुष्मान और हिमकेयर योजना से प्रदेशवासियों को मुफ्त इलाज देने का काम किया है। मोदी सरकार के आने के बाद पाकिस्तान समझ गया है कि भारत की सेना और भारत की सीमा से छेड़खानी नहीं करते वरना कीमत चुकानी पड़ती है।

शाह ने कहा कांग्रेस हमें ताना मारती थी कि वो मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तिथि नहीं बताएंगे। पीएम मोदी ने आयोध्या में मंदिर बनवाना शुरू भी कर दिया और जल्द ही सभी देशवासी रामलला के दर्शन भी कर पाएंगे। कांग्रेस ने सालों-साल तक राज किया लेकिन मंदिरों पर कभी ध्यान नहीं दिया। पीएम मोदी ने आए तो उन्होंने मंदिरों का पुनरुद्धार भी किया और उन्हें ऊर्जावान भी बनाया।  

Tags:    

Similar News