HP Assembly Election 2022: हिमाचल प्रदेश में थमा चुनाव प्रचार का शोर, प्रत्याशी अब मांगेंगे वोट डोर-टू-डोर

Himachal Assembly Election 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार का शोर आज थम गया। अंतिम दिन बीजेपी, कांग्रेस और AAP के कई दिग्गज नेताओं ने धुआंधार प्रचार किया।;

Written By :  aman
twitter icon
Update:2022-11-10 17:00 IST
himachal assembly election 2022 election campaign end in himachal at 5 pm now door to door campaign

 प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

  • whatsapp icon

Himachal Pradesh Assembly Election 2022: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का शोर गुरुवार (10 नवंबर) शाम 5 बजे थम गया। हिमाचल में एक ही चरण में 12 नवंबर को मतदान होंगे। प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अब बिना किसी शोर के घर-घर जाकर मतदाताओं से वोट मांगेंगे। आज शाम 5 बजे चुनावी शोर-शराबा थमने के बाद अब कोई भी उम्मीदवार न तो चुनावी रैली कर पाएगा और न ही ढोल नगाड़ों तथा लाउडस्पीकर के साथ प्रचार कर पाएगा। 

निर्वाचन आयोग ने सभी पार्टियों और उनके उम्मीदवारों को सख्त हिदायत दी है, कि डोर-टू-डोर प्रचार (Door to Door Campaign) के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना आवश्यक है। जनसंपर्क और घर-घर जाकर वोट मांगने के लिए प्रत्याशियों के पास गुरुवार और शुक्रवार का ही दिन शेष बचा है। 

अंतिम दिन पार्टियों ने झोंकी ताकत 

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह ने आज ताबड़तोड़ कई रैलियों को संबोधित किया। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक रैली को संबोधित किया। प्रियंका के अलावा कांग्रेस के कई नेताओं ने अंतिम दिन हिमाचल में चुनाव प्रचार किया। इनके अलावा बीजेपी के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने आज चार रैलियों को संबोधित किया। कांग्रेस नेता सचिन पायलट, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और स्मृति ईरानी ने भी चुनावी रैलियों को संबोधित किया। 

अब डोर-टू-डोर प्रचार के सहारे प्रत्याशी 

अब जब चुनाव प्रचार का शोर थम चुका है ऐसे में उम्मीदवारों को छोड़ अन्य नेताओं को दूसरे विधानसभा क्षेत्रों में रहने की अनुमति नहीं होगी। जहां मतदाता सूची में नाम है, वो वहीं रह सकेंगे। अगर, कैंडिडेट चाहे तो किसी भी विधानसभा क्षेत्र का मतदाता है, जहां से चुनाव लड़ रहा है वहां रह सकेगा। इतना ही नहीं डोर-टू-डोर प्रचार के लिए एक साथ 5 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकते। इस संबंध में चुनाव आयोग ने दिशा निर्देश भी जारी किए हैं।

प्रदेश में 7,881 पोलिंग बूथ

इलेक्शन कमीशन ने मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रदेश में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर चुनाव आयोग ने 7,881 पोलिंग बूथ बनाए हैं। इन पोलिंग बूथ के लिए पोलिंग पार्टियां भी आज ही रवाना हो जाएंगी। हिमाचल पहाड़ी राज्य है, इसलिए कई बार पोलिंग पार्टियों को दुर्गम रास्तों से भी गुजरना पड़ता है। दूसरी तरफ, हिमाचल में आज शाम से 12 नवंबर को मतदान प्रक्रिया समाप्त होने तक शराब के ठेके बंद रहेंगे।

1,93,106 नए वोटर्स डालेंगे वोट 

हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित होंगे। इस बार कुल 412 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 24 महिलाएं, जबकि 388 पुरुष उम्मीदवार हैं। हिमाचल के कुल मतदाताओं में 28,54,945 पुरुष, 27,37,845 महिला और 38 थर्ड जेंडर हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में 18-19 वर्ष की आयु वर्ग के करीब 1,93,106 नए वोटर्स जोड़े गए हैं। वहीं, 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 1,21,409 वरिष्ठ नागरिक भी हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 56,501 है।

Tags:    

Similar News