HP Assembly Election 2022: कांगड़ा में PM मोदी बोले-कांग्रेस अस्थिरता, भ्रष्टाचार और घोटालों की पार्टी

HP Assembly Elections 2022: कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए पीएम ने कहा, "केवल दो राज्य बचे हैं जहां कांग्रेस का शासन है। और इसलिए उन राज्यों से विकास की खबरें कभी नहीं आती हैं।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2022-11-09 08:16 GMT

पीएम नरेंद्र मोदी (Pic: Social Media)

HP Assembly Elections 2022: हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार के आखिरी पड़ाव में आज 9 नवंबर 2022 को पीएम नरेंद्र मोदी ने कांगड़ा में रैली को संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुये कहा कि कांग्रेस पार्टी का मतलब केवल अस्थिरता है। हम लोग हमेशा कांग्रेस पार्टी के भीतर लड़ाई देखते हैं। हमने इसे राजस्थान और अन्य क्षेत्रों में देखा। कांग्रेस अस्थिरता, भ्रष्टाचार और घोटालों की पार्टी है। कांग्रेस कभी भी हिमाचल को स्थिर सरकार नहीं दे सकती और न ही वह चाहती है। पीएम ने लोगों से राज्य में भाजपा को फिर से चुनने का भी आग्रह किया।

कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए पीएम ने कहा, केवल दो राज्य बचे हैं जहां कांग्रेस का शासन है। और इसलिए उन राज्यों से विकास की खबरें कभी नहीं आती हैं। कांग्रेस नेता भ्रष्टाचार के बारे में सोचते हैं और योजना बनाते हैं लेकिन हम देश के विकास के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।''

पीएम मोदी ने कहा हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होगा, 8 दिसंबर को नतीजे आयेंगे। इसलिये आज हिमाचल को एक स्थिर और मजबूत सरकार की जरूरत है, हिमाचल प्रदेश में जब एक स्थिर सरकार होगी तो डबल इंजन की सरकार मिलकर सभी चुनौतियों को पार करेगी और नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।

11 शुभ संकल्प भाजपा को नई ऊंचाई पर ले जायेंगे

पीएम मोदी ने आगे कहा, सबसे पहले मैं हिमाचल भाजपा को विकास का नया संकल्प लेने के लिए, इतना अच्छा घोषणा पत्र बनाने के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। हिमाचल भाजपा के 11 शुभ संकल्प यहां के विकास को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश को दिया धोखा

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल को धोखा दिया। 2012 से 2017 तक हिमाचल में मात्र 15 पक्के घर बने, जबकि जयराम सरकार ने 2017 से 2022 तक 10 हजार गरीबों के लिए घर स्वीकृत किए, 8 हजार घर बन गए।

पीएम मोदी ने कहा, कांगड़ा 'शक्तिपीठों' की भूमि है। यह एक तीर्थ है जहां भारत की आस्था और आध्यात्मिकता मौजूद है। बैजनाथ से काठगढ़ तक, इस भूमि में बाबा भोले की असीम कृपा हम सभी पर हमेशा बनी रहती है। 

Tags:    

Similar News