Himachal Election 2022: कांगड़ा रैली में प्रियंका गांधी ने दी 'जॉब गारंटी', बोलीं- 5 साल में देंगे 5 लाख रोजगार

Himachal Assembly Election 2022: कांगड़ा रैल्ली में प्रियंका ने कहा, सरकार बनते ही लोगों को 1 लाख रोजगार दिया जाएगा। 5 साल के कांग्रेस शासन में 5 लाख लोगों को रोजगार देना हमारा लक्ष्य है।

Written By :  aman
Update: 2022-11-04 14:44 GMT

Himachal Assembly Election 2022: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 12 नवंबर को होगी। इस पहाड़ी राज्य में सभी राजनीतिक दलों की आवाजाही तेज हो गई है। इसी कड़ी में आज (04 नवंबर 2022) को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हिमाचल दौरे पर थीं। प्रियंका की 'परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली' रैली कांगड़ा में थी। उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर 5 साल में 5 लाख लोगों को रोजगार देने का वादा किया। साथ ही, हर महिला को 1500 रुपए महीना देने की भी बात कही। 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांगड़ा रैली में ये भी कहा, कि 'जब केंद्र में हमारी सरकार बनेगी तो हम 'अग्निपथ योजना' (Priyanka Gandhi on Agneepath Scheme) को रद्द कर देंगे। अपने संबोधन में उन्होंने बार-बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तंज कसा। बोलीं, हम जो वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं। छत्तीसगढ़ में हमने किसानों की कर्जमाफी का वादा किया था, जिसे पूरा किया।'

प्रियंका ने दी हिमाचल को 'जॉब गारंटी'

प्रियंका गांधी ने 'परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली' को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में कुछ गारंटी लेकर आई है। हिमाचल में सरकार बनते ही हमारी पहली बैठक में ये तय किया जाएगा कि प्रदेश के लोगों को 1 लाख रोजगार दिया जाए। साथ ही, 63 हजार खाली पदों को जल्द से जल्द से भरा जाएगा। 5 साल के कांग्रेस शासन में 5 लाख लोगों को रोजगार देना हमारा लक्ष्य है। प्रियंका ने हिमाचल की हर महिला को 1500 रुपए प्रति महीना देने की बात कही। 

'बीजेपी बस पीएसयू बेच सकती है'

प्रियंका गांधी ने कहा, कि कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में हमने 5 लाख रोजगार दिए। जबकि, राजस्थान में 1 लाख 30 हजार रोजगार दिए गए। उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा, भाजपा पीएसयू बेच सकती है लेकिन लोगों को रोजगार नहीं दे सकती। बीजेपी बस बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफ करती है।

...आपने तो मेरा दिल चुरा लिया 

प्रियंका गांधी अक्सर अपने दिल की बात मंच से बोल देती हैं। ऐसा ही कुछ उन्होंने आज कांगड़ा में परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली के दौरान भी किया। प्रियंका जब मंच की ओर बढ़ीं, तो वहां मौजूद लोगों ने उनका स्वागत पूरे उत्साह से किया। इस दौरान लोगों ने प्रियंका के लिए जमकर तालियां बजाई। बजती तालियों को देखकर प्रियंका भावविभोर हो गईं। उन्होंने कहा, कि 'आप लोगों ने आज मेरा दिल चुरा लिया।'

'मैं एक शहीद की बेटी हूं'

प्रियंका ने संबोधन में इमोशनल कार्ड भी खेला। बोलीं, 'मैं एक शहीद की बेटी हूं। कांगड़ा की धरती अपने वीर जवानों के लिए जानी जाती है। यहां के जवान देश की सरहद की रक्षा करते हैं। हिमाचल के लोगों के पास बहुत जज्बा है। प्रियंका गांधी ने आगे कहा, आप सब का जज्बा देखकर ही इंदिरा गांधी जी ने हिमाचल प्रदेश को राज्य बनाया था।'

Tags:    

Similar News