Himachal Pradesh Heavy Rain: हिमाचल में बारिश से मचा कोहराम, किसी ने खो अपना बच्चा तो किसी ने खोए मां-बाप, तबाह हो गया पूरा परिवार

Himachal Pradesh Heavy Rain: हर तरफ तबाही सा मंजर नजर आ रहा है हिमाचल प्रदेश में। यहां बारिश का कहर लोगों की जिंदगी पर काल बनाकर टूटा है। मंडी में भूस्खलन की वजह से प्रधान का घर चपेट में आ गया।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2022-08-20 09:30 GMT

Himachal Pradesh Heavy Rain: हिमाचल प्रदेश में भीषण बारिश की वजह से हर तरफ तबाही सा मंजर बना हुआ है। मौसम विभाग के अलर्ट के बीच बारिश ने इस कदर आफत मचाई है कि पूरा का पूरा पुल ही पेड़ के पत्ते की तरह बह गया। कई परिवारों में बारिश का कहर काल बनकर टूटा। किसी परिवार का कोई सदस्य बह गया तो कहीं घर के अंदर बैठे परिवार पर मलबा गिर गया। कुछ ही घंटों में हिमाचल प्रदेश के तमाम जिलों में, शहरों में कोहराम मच गया। वहीं कांगड़ा में चक्की रेलवे पुल टूट गया। राज्य में बारिश का बुरा असर सबसे ज्यादा मंडी, चंबा, कांगड़ा, शिमला और आस-पास के कुछ जिलों में हुआ है। 

फोटो- सोशल मीडिया

हर तरफ तबाही सा मंजर नजर आ रहा है हिमाचल प्रदेश में। यहां बारिश का कहर लोगों की जिंदगी पर काल बनाकर टूटा है। मंडी में भूस्खलन की वजह से प्रधान का घर चपेट में आ गया। जिसमें घर के अंदर सोए हुए 7 लोग मलबे में दबे गए। वहीं 7 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। जिसमें प्रधान और प्रधान की पत्नी का भी शव है।

13 लोगों की मौत

फोटो- सोशल मीडिया

दूसरी तरफ भयंकर बारिश की वजह से मंडी और कुल्लू में स्कूल-कॉलेज समेत सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए ह ैं। साथ ही चंबा में भी डलहौजी तहसील, सिंहुता तहसील और चुवाड़ी तहसील में भी सभी शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया है। 

बीती रात से लगातार जारी भीषण बारिश से आफत मची हुई है। बारिश से प्रदेश के मंडी, चंबा, कांगड़ा, शिमला व आसपास के अन्य जिलों में लोगों को भारी नुकसान हुआ है। मंडी में बादल फटने की वजह से लोगों की जिंदगी पर बुरा असर पड़ा है।

कई लोग मलबे में जगह-जगह दबे हुए हैं। वहीं अभी तक पूरे प्रदेश में 13 लोगों की मौत की खबर मिली है। पहाड़ी रास्ते से लगातार बारिश की वजह से फिसलन की स्थिति पैदा होने लगी है। जिसमें कई गाड़ियों की बह जाने की जानकारी भी मिली है। 

फोटो- सोशल मीडिया

वहीं चंबा में भूस्खलन से कई परिवारों पर विपत्ति आई। भूस्खलन में एक परिवार के मां-बेटे समेत करीब 4-5 लोगों की दबे होने की खबर मिली है। इधर कांगड़ा में एक मकान भरभराकर गिर गया, जिसमें 12 साल के बच्चे की मौत हो गई।

बारिश से यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। जो जहां पर फंसा है वहीं फंसा रह गया है। अपने घर तक जाने के लिए लोग एक दूसरे का सहारा मांग रहे हैं। लेकिन भूस्खलन लगातार बारिश और बादल फटने की वजह से अधिकतर पहाड़ी मार्गों को बंद कर दिया गया है। लोगों से धैर्य बनाएं रखने के लिए कहा जा रहा है। 

 ऐसे में चम्बा-भरमौर-हड़सल मार्ग हड़सल के नजदीक भूस्खलन की वजह से रास्ते बंद हो गए हैं। इस वजह से मणिमहेश यात्रियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल विभाग जेसीबी मशीनों की सहायता से मार्ग को बहाल करने में जुटा हुआ है।

वहीं लोगों से बिना की जरूरी काम के घरों से बाहर निकलने को मना किया जा रहा है। बारिश के रूकने तक मार्गेों का खुलना असंभव ही है। कई पहाड़ी मार्गों के रास्तों को बंद कर दिया गया है।

Tags:    

Similar News