Himachal Pradesh Election Result 2022: हिमाचल में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत, CM जयराम ठाकुर ने दिया इस्तीफा

Himachal Pradesh Election Result 2022: हिमाचल प्रदेश विधान सभा की 68 सीटों के लिए 12 नवंबर को एक ही चरण में मतदान सम्पन्न हुआ था। जिसके नतीजे आज आएं और उस में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला है।

Report :  Prashant Dixit
Update: 2022-12-08 11:30 GMT

Himachal Pradesh Election Result 2022 Live (Social Media)

Himachal Election Result 2022: हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव की मतगणना में आज 412 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला होगा। एचपी विधान सभा की 68 सीटों के लिए 12 नवंबर को एक ही चरण में मतदान सम्पन्न हुआ था, जिसमें 74 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। हिमाचल प्रदेश में 35 सीट बहुमत के लिए जरूरी आंकड़ा है। आपको बता दें, 2017 के विधान सभा चुनाव में बीजेपी ने 68 सीट में से 44 सीट पर जीत दर्ज कर के सरकार बनाई थी। जबकि उससे पहले 2012 के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस ने 36 सीट जीत करके सरकार बनाई थी। आपको बताना चाहेंगे, कि हिमाचल प्रदेश में बहुत कम वोट से हार जीत होने के साथ ही हर बार सरकार बदलने का रिवाज लंबे समय से चलता आ रहा है।

Live Updates
2022-12-08 10:30 GMT

हिमाचल प्रदेश चुनाव के परिणाम

हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव के निर्वाचन आयोग ने 68 सीट में से 43 सीट के परिणाम जारी कर दिए है। इन परिणामों में 14 पर भाजपा ने जीत दर्ज की और 12 पर अभी बढ़त बनाएं है। जबकि कांग्रेस 26 सीट जीत दर्ज की और 13 पर अभी बढ़त बनाएं है। तो वहीं तीन सीट पर अन्य ने जीत दर्ज की है। अभी 25 सीट के परिणाम आने शेष है।

2022-12-08 10:22 GMT

विधायकों की राय के बाद आगे की रणनीति 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रमुख प्रतिभा सिंह ने कहा है, कि विधायक मिलकर क्या चाहते हैं, ये तय होगा और उसके बाद पार्टी आलाकमान ही सीएम चेहरे का नाम तय करेगा, चंडीगढ़, जयपुर या रायपुर जाने की बात कौन कर रहा है, इस बारे में मुझे जानकारी नहीं और पहले हम किसी एक जगह पर इकट्ठा होंगे, विधायकों की राय ली जाएगी और उसके बाद ही आगे की रणनीति तय होगी।

2022-12-08 10:09 GMT

सोलन सदर सीट पर ससुर की जीत

सोलन सदर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल धनी राम शांडिल ने अपने दामाद बीजेपी प्रत्याशी डॉ. राजेश कश्यप को 3636 वोटों से हरा दिया है। झंडूता सीट पर भाजपा के कटवाल 5065 वोट से आगे चल रहे हैं। शिमला विधानसभा ग्रामीण सीट से विजय प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को रिटर्निंग अधिकारी निशांत शर्मा ने सर्टिफिकेट दिया।

2022-12-08 10:05 GMT

हिमाचल प्रदेश चुनाव के परिणाम

विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझान धीरे धीरे नतीजों में तब्दील होते दिख रहे ह, विस चुनाव में जनादेश कांग्रेस के पक्ष में आता देख सीएम जयराम ठाकुर कहा कि 'जनता के आदेश का सम्मान करता हूं, साथ ही उन्होंने नयी सरकार बनने की बधाई भी दी है। हिमाचल प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है, कि मैं अब से थोड़ी देर में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने जा रहा हूं।

2022-12-08 09:45 GMT

हिमाचल में यह मंत्री चुनाव हारे

हिमाचल प्रदेश में अब तक कुल 11 मंत्रियों में से 5 मंत्री चुनाव हार गए हैं। सोलन जिले की कसौली सीट से चुनाव लड़ने वाले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल को कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी ने हरा दिया है। मनाली सीट पर गोविंद सिंह ठाकुर को कांग्रेस के भुवनेश्वर गौड़ ने हराया। शहरी विकास मंत्री रहे सुरेश भारद्वाज शिमला जिले की कसुम्पटी सीट पर कांग्रेस के अनिरुद्ध सिंह से चुनाव हार गए। कांगड़ा जिले की शाहपुर सीट से जयराम सरकार में मंत्री रहीं सरवीण चौधरी कांग्रेस के केवल सिंह पठानिया सीट से चुनाव हार गईं। मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा लाहौल-स्पीति सीट से कांग्रेस के रवि ठाकुर से चुनाव हार गए हैं। सरकार में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर भी चुनाव हार गए।

2022-12-08 09:39 GMT

कांग्रेस की जीत पर प्रतिभा सिंह

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने कहा, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बार हिमाचल प्रदेश का दौरा किया, लेकिन क्या वे यहां सेंध लगा पाए? उन्होंने कहा कि भाजपा जानती थी, कि राज्य में हारेगी इसलिए पीएम मोदी बार-बार राज्य के दौरे पर आए। आज जनता ने कांग्रेस को अपना आर्शीवाद दिया है।

2022-12-08 09:32 GMT

हिमाचल प्रदेश चुनाव के परिणाम

हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव में नाहन सीच भाजपा प्रत्याशी डा राजीव बिंदल हार गए हैं। शिलाई सीट से कांग्रेस के हर्षवर्धन चौहान छठी बार 382 मतों से चुनाव जीत गए हैं। चिंतपूर्णी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शन सिंह बबलू ने जीत दर्ज की है। शिमला ग्रामीण सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य मतगणना केंद्र पहुंचे।

2022-12-08 09:28 GMT

हिमाचल प्रदेश चुनाव के परिणाम

हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव में पांवटा साहिब सीट से भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी 8,596 मतों से विजयी हुए है। पच्छाद सीट से भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप ने जीत दर्ज की है। तो वहीं अब तक कांग्रेस के सात उम्मीदवार और भाजपा ने आठ सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की है।

2022-12-08 09:24 GMT

शिक्षामंत्री गोविंद ठाकुर चुनाव हारे

हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव में कांग्रेस के रवि ठाकुर ने 1,616 मतों से भाजपा के डॉक्टर मारकंडा को हराया है। हिमाचल प्रदेश के शिक्षामंत्री गोविंद ठाकुर अपना चुनाव हार गए है। तो वहीं दून से कांग्रेस प्रत्याशी रामकुमार चौधरी ने 6699 वोटों से जीत हासिल की है। जबकि कसुम्पटी में कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध सिंह ने जीत दर्ज की है।

2022-12-08 08:50 GMT

भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बयान

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक समाचार एजेंसी से कहा है, कि रुझानों को देखते हुए कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है, इससे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि अभी मतगणना चल रही है हमें आखिर तक इंतज़ार करना चाहिए, लेकिन जो हमारी उम्मीद थी, कि हिमाचल में हमारी सरकार बनेगी वह बनती दिखाई दे रही है।

Tags:    

Similar News