Year Ender 2021: ''कभी खुशी-कभी गम'' हिमाचल के लिए ऐसा रहा साल 2021 का सफर

2021 साल हिमाचल में बहुत कुछ ऐसा हुआ जो आंखों को नम कर गया और कईयों के चेहरों पर मुस्कान दे गया है। वहीं, आज आपको कुछ ऐसे ही कुछ घटनाओं को लेकर बताने जा रहे हैं, जो साल 2021 में काफी चर्चा का विषय बना रहा।

Written By :  Deepak Kumar
Published By :  Network
Update: 2021-12-30 11:38 GMT

हिमाचल के लिए ऐसा रहा साल 2021 का सफर। 

साल 2021 (Year 2021) अंतिम चरण में है। वहीं, 2021 साल हिमाचल में बहुत कुछ ऐसा हुआ जो आंखों को नम कर गया और कईयों के चेहरों पर मुस्कान दे गया है। वहीं, आज आपको कुछ ऐसे ही कुछ घटनाओं को लेकर बताने जा रहे हैं, जो साल 2021 में काफी चर्चा का विषय बना रहा। चाहे वो राजनीतिक क्षेत्र से हो, या क्राइम या फिर पर्यटकों की दृष्टि से। आइए जानते हैं:-

राजनीतिक क्षेत्र

साल 2021 में हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक क्षेत्र काफी उथल-पुथल वाली रही है। 2021 में हिमाचल प्रदेश ने कई राजनीति के महारथी को खोया है। इनमें सबसे बड़ा नाम और छह बार हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे राजा वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh Death) का है, जिन्होंने 8 जुलाई को 87 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कर दिया था। इसके अलावा राज्य के पूर्व मंत्री और कांगड़ा के फतेहपुर से कांग्रेस के विधायक सुजान सिंह पठानिया का (Sujan Singh Pathania Death) भी 78 वर्ष की उम्र में 12 फरवरी 2021 को निधन हो गया।

वहीं, मंडी संसदीय क्षेत्र (Mandi Parliamentary Constituency) से भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा का भी 17 मार्च 2021 को देहांत हो गया. रामस्वरूप शर्मा की (Death of Ramswaroop Sharma) मौत संदिग्ध अवस्था में दिल्ली में हुई थी. रामस्वरूप शर्मा का शव नॉर्थ एवेन्यू स्थित उनके फ्लैट से मिला था. जबकि हिमाचल के एक और बड़े नेता नरेंद्र बरागटा (Death of Narendra Bragta) का भी कोरोना से 68 साल वर्ष की उम्र में 5 जून को निधन हो गया था।

आपदा

हिमाचल को इस साल कई बार कुदरत आपदा का सामना करना पड़ा है। हिमाचल में इस साल 50 से अधिक छोटे-बड़े भूकंप के झटके आए। वहीं, दूसरी ओर बारिश और बाढ़ ने भी काफी तबाही मचाई। साल 2021 बरसात के मौसम में हिमाचल की संपत्ति में 800 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ।

क्राइम

साल 2021 में हिमाचल में नशा तस्करी (Drug smuggling in Himachal) का कारोबार से इसके साथ ही कई ऐसी घटनाएं हैं जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वहीं, हिमाचल में साइबर क्राइम की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। साइबर थानों में करीब पांच हजार शिकायतें आईं। भी साइबर अपराध के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है।

अटल टनल रोहतांग

हिमाचल प्रदेश में अटल टनल रोहतांग का उद्घाटन 3 अक्टूबर, 2020 को पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था. जिसके बाद से ही लाहौल घाटी में सैलानियों की आमद में कई गुणा बढ़ोतरी हुई थी। इस टनल (Atal rohtang tunnel Himachal) से अब तक करीब 2 लाख से ज्यादा पर्यटक वाहन इस टनल से गुजर चुके हैं। यह टनल हिमाचल में एक नया आकर्षण का केंद्र बनकर उभरी है। वहीं, इस टनल के बनने के बाद लाहौल घाटी में सैलानियों की आमद में लगातार वृद्धि हो रही है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News