भीषण हादसा: हवा में उड़ी बस, इतनी उंचाई से नाले में गिरे यात्री, कई की जान पर बनी

मध्य प्रदेश में एक बस भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे के वक्त बस के अंदर कई यात्री बैठे थे। इंदौर से रीवा जाते समय ये बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

Update:2020-09-05 12:32 IST
यह पूरी घटना हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के सलोगड़ा और जुखड़ी के पास हुई थी। यहां पर चायल से आ रही एक निजी बस अभिजीत कोच सड़क पर पलट गई।

रीवा: मध्य प्रदेश में एक बस भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे के वक्त बस के अंदर कई यात्री बैठे थे। इंदौर से रीवा जाते समय ये बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

जिसमें दर्जनों यात्री बुरी तरह से घायल हो गये। घटना के बाद से ड्राइवर और कंडक्टर मौके से भाग निकले। शुरूआती जानकारी के मुताबिक एक दर्जन से ज्यादा लोग इस हादसे में जख्मी हुए हैं।

उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां पर उनका इलाज जारी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

अस्पताल में इलाज कराते घायल मरीज की फोटो(साभार-सोशल मीडिया)

यह भी पढ़ें…राज्य में मातम: बिछ गए लाशों के ढेर, भयानक हादसे से मचा कोहराम

ये है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह पांच बजे के आसपास की ये घटना है। सड़क हादसा हिंडोरिया थाना क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है फाटक के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर बस नाले में जा गिरी।

हादसे के वक्त गाड़ी में 20 से 30 यात्री मौजूद थे। गाड़ी का नम्बर mp30P3030 है। ये बस इंटरसिटी कंपनी इंदौर की बताई जा रही है। हादसे में चोटिल सभी घायलों को 108 एवं 100 डायल की मदद से जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

पहले भी सामने आई चुकी है ऐसी घटनाएं

इससे पहले भी इस तरह की घटना यहां सामने आ चुकी है। 14 मई को गुना के पास एक भीषण सड़क हादसे में 8 मजदूरों की जान चली गई थी और तकरीबन 55 मजदूर बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। तब कहा जा रहा था कि सभी यात्री उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और महाराष्ट्र से लौट रहे थे।

ये हादसा कंटेनर और यात्री बस की आमने-सामने की भिडंत से हुआ था। सभी मज़दूर कंटेनर में सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए और घायलों को तुरंत ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया था।

अस्पताल में मरीज का इलाज करते डॉक्टर की फोटो(साभार-सोशल मीडिया)

यह भी पढ़ें…चुनाव से पहले नीतीश कुमार का दांव, किया ये बड़ा एलान, इन्हें मिलेगी नौकरी

55 मजदूर हुए थे हादसे का शिकार

भिंडत इतनी ज्यादा खतरनाक थी कि 8 मजदूरों की घटना स्थल पर ही जान चली गई थी। इस दुर्घटना में 55 मजदूर घायल हो गए थे। सभी मजदूर अपने परिवार के साथ कंटेनर में सवार थे।

दुर्घटना होते ही कंटेनर का ड्राइवर घटना स्थल से भाग गया था। बताया जा रहा था कि सभी श्रमिक महाराष्ट्र से अपने घर उत्तर प्रदेश जा रहे थे।

गुना के कैंट थाना इलाके के पास रात करीब ढाई बजे ये हादसा हुआ था। यात्री बस और कंटेनर में ज़बरदस्त टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गयी थी।

यह भी पढ़ें…शोविक-मिरांडा खोलेंगे रिया की पोल, आज कोर्ट में पेशी, हो सकती है गिफ्तारी

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News