खून ही खून आया नजर: पलटी यात्रियों से भरी बस, कई मौतों से मची चीख पुकार

राजस्थान में रविवार को सड़क हादसा हो गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी। जिसके बाद पुलिस प्रशासन समेत क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

Update: 2020-03-01 08:16 GMT

जयपुर: राजस्थान में रविवार को सड़क हादसा हो गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी। जिसके बाद पुलिस प्रशासन समेत क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह एक बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। घटना से यात्रियों में चीख पुकार मच गयी। कई लोग बस के नीच दब कर जख्मी हो गये। काफी मशक्कत के बाद यात्रियों को बस से निकाला गया।

राजस्थान में बस हादसे में 5 की मौत:

दरअसल, मामला राजस्थान के राजसमंद का है, जहां रविवार की सुबह यात्रियों से भरी एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना दिवेर थाने के मादा की बस्सी इलाके की है। जानकारी के मुताबिक बस पलटने से 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। इतना ही नहीं करीब आधा दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गये।

ये भी पढ़ें: दर्दनाक ट्रेन हादसा: आमने सामने से हुई ऐसी भिड़ंत, दहल गया देश

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को इलाके लिए देवगढ़ सीएचसी भेजा गया है।

सीएम अशोक गहलोत ने हादसे पर जताया शोक:

वहीं इस हादसे की जानकारी होने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए राजसमंद में एनएच 8 पर हुए बस हादसे की खबर को दुखद बताया। वहीं दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है, साथ ही कहा कि ईश्वर इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दे। बस हादसे में जख्मी हुए लोगों को लेकर सीएम ने जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की है.



ये भी पढ़ें: खदान से निकल रहीं लाशें: बढ़ती जा रही मृतकों की संख्या, प्रशासन में मचा हड़कंप

गौरतलब है कि राजस्थान में एक हफ्ते के अंदर ये तीसरी दुर्घटना है। इसके पहले 26 फरवरी को बूंदी में यात्रियों से भरी एक बस नदी में गिर गई थी। इस हादसे में 24 लोगों की मौत हो गयी थी। इसके अलावा 28 फरवरी को भी उदयुपर में एक निजी बस बेकाबू होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी थी। लगातार सड़क दुर्घटनाओं से राज्य में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News