8 October: कई मायनों में खास है आज का दिन, जानिए क्यों

दरअसल आज दशहरा तो है ही साथ में वायुसेना दिवस भी है। यही नहीं, आज के दिन कई बॉलीवुड हस्तियों का जन्मदिन भी है। इसलिए आज हम आपको आज की खास बातों के बारे में बताएंगे।

Update:2023-07-22 14:32 IST

लखनऊ: आज (8 October) का दिन कई मायनों में खास है। दरअसल आज दशहरा तो है ही साथ में वायुसेना दिवस भी है। यही नहीं, आज के दिन कई बॉलीवुड हस्तियों का जन्मदिन भी है। इसलिए आज हम आपको आज की खास बातों के बारे में बताएंगे।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अजय कुमार लल्लू बने UP कांग्रेस अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट

दशहरा

श्रीराम ने लंका के राजा रावण का इस तिथि को वध किया था। इसलिए विजयादशमी बुराई पर अच्छाई के विजय के रूप में मनाते हैं। विजयदशमी के दिन देश के तमाम हिस्सों में शस्त्र पूजन होगा। शासकीय शस्त्रागारों के साथ आमजन भी आत्मरक्षा के लिए रखे जाने वाले शस्त्रों का पूजन सर्वत्र विजय की कामना के साथ करते हैं।

वायुसेना दिवस

आज वायुसेना दिवस है। आज के दिन 8 October 1932 को इंडियन एयरफोर्स की स्थापना की गई थी। इस दिन को Air Force Day के तौर पर यानी वायुसेना दिवस मनाया जाता है। 1 अप्रैल 1933 को इसके पहले दस्ते का गठन हुआ था जिसमें 6 RAF-ट्रेंड ऑफिसर और 19 हवाई सिपाहियों को शामिल किया गया था।

यह भी पढ़ें: वायुसेना दिवस: पाकिस्तान हो जाओ सावधान, अब आ रहा है राफेल, दिखायेगा अपना दम

गौरी खान का बर्थडे

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की वाइफ़ गौरी खान आज अपना 49वां बर्थडे मना रही हैं। गौरी का जन्म 8 October 1970 को हुआ था। शाहरुख और गौरी के बारे में सब जानते हैं। दोनों ने लव मैरेज की थी। दोनों की शादी को 28 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन आज भी दोनों का रिश्ता काफी मजबूत है।

मोना सिंह भी मना रही बर्थडे

आज (8 October) टीवी एंड बॉलीवुड एक्ट्रेस मोना सिंह अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। जस्सी के नाम से वह अभी भी काफी फेमस हैं। टीवी सीरियल जस्सी जैसी कोई नहीं से मोना ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, मोना एक एमएमएस के जरिये भी काफी सुर्खियां बटोरीं।

यह भी पढ़ें: 2000 रुपये के नोट पर RBI ने दिया ये बड़ा बयान, जानिए क्या है सच

दरअसल साल 2013 में इनका एक एमएमएस लीक हो गया था, जिसमें मोना की तरह दिखने वाली एक महिला आपत्तिजनक हालत में थी। यह महिला मोना की तरह नजर आ रही थी, जिसकी वजह से मोना की इमेज काफी खराब हुई। मोना ने इस वीडियो को फर्जी बताया था। हालांकि, पुलिस द्वारा की गयी जांच में भी इसकी सच्चाई सामने नहीं आ सकी।

Tags:    

Similar News