Aaj Ka Itihas 12 June 2023: आज ही मनाया जाता है विश्व बालश्रम निषेध दिवस

Aaj Ka Itihas 12 June 2023: इतिहास के पन्नों में 12 जून के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 12 जून के इतिहास से संबधित रहा होगा।

Update: 2023-06-12 02:20 GMT
Aaj Ka Itihas 12 June 2023 (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 12 June 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 12 जून से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 12 जून के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 12 जून के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 12 जून को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो आइए जानते हैं कि 12 जून को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं

12 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ( Important events of 12 June)

1381 - इंग्लैंड में किसानों ने विद्रोह किया।
1665 - न्यू एम्स्टर्डम कानूनी तौर पर ब्रिटेन का हिस्सा बना और योर्क के ड्यूक के नाम पर इसका नाम न्यूयॉर्क रखा गया।
1691 - पोप एलेक्जेंडर (आठवें) के जगह इन्नोसेंट (बारहवें) पोप बने।
1752 - कर्नाटक में चन्दा साहिब ने आत्मसमर्पण कर दिया।
1787 - अमेरिका में सीनेटर के लिए 30 वर्ष की न्यूनतम आयु सीमा कानून पारित हुआ।
1812 - नेपोलियन बोनापार्ट ने रूस पर हमला किया।
1830 - फ्रांस ने अल्जीरिया के उपनिवेशीकरण की प्रक्रिया शुरु की थी।
1889 - उत्तरी अायरलैंड के आर्माग में ट्रेन दुर्घटना में 88 लोग मरे।
1898 - जनरल एमिलियो ओगिनाल्डो ने स्पेन से पुर्तगाल के स्वतंत्रता की घोषणा की।
1926 - ब्राजील ने लीग ऑफ नेशन से बाहर आने का फैसला किया।
1937 - सोवियत यूनियन में आठ आर्मी वालों को मारा गया।
1952 - तत्कालीन सोवियत संघ ने जापान के साथ शांति संधि को अवैध घोषित किया।
1964 - दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आंदोलन करने वाले नेता नेल्सन मंडेला को उम्र कैद की सजा।
1975 - इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनावी भ्रष्टाचार में दोषी करार दिया।
1987- ब्रिटिश चुनावों में मार्गरेट थैचर की तीसरी बार ऐतिहासिक विजय।
1990 - रूसी संसद ने औपचारिक रूप से रूस की संप्रभुता की घोषणा की।
1991 - बोरिस येल्तसिन तत्कालीन रूसी गणराज्य के राष्ट्रपति बनें।
1994 - दुनिया के सबसे बड़े टिवनजेट विमान बोइंग 777 ने पहली उड़ान भरी।
1998 - भारत और पाकिस्तान को परमाणु परीक्षण के कारण जी-8 के देशों द्वारा ऋण नहीं देने का निर्णय लिया।
1999 - पाकिस्तानी रक्षा बजट में लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि, ईस्ट तिमोर के लिए ‘मिशन’ हेतु संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्वीकृति।
2001 - सीमा मुद्दे पर भारत-बांग्लादेश वार्ता शुरू।
2002 - स्वीडन के साथ मैच ड्रा होने के साथ ही अर्जेन्टीना विश्व कप फ़ुटबाल से बाहर।
2002 - विश्व बालश्रम निषेध दिवस की शुरुआत हुई।
2004 - सवन्ना (जार्जिया) में समूह-8 सम्मेलन सम्पन्न।
2004 - अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने उत्तरी कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जांग द्वितीय के साथ सीधी बातचीत का प्रस्ताव ठुकराया।
2007 - कनाडा में होने वाले जीव विज्ञान ओलम्पियाड में चार भारतीयों का चयन।
2007 - आस्ट्रेलियाई स्कूलों में 12 जून सिक्ख छात्रों को धार्मिक प्रतीक कृपाण रखने की इजाजत मिली.
2008 - दक्षिणी एशियाई फुटबाल महासंघ वर्ष 2009 हेतु छठी सैफ़ फुटबाल चैम्पियनशिप की मेज़बानी सौंपी।
2008 - प्रख्यात फ़िल्म निदेशक मृणाल सेन को 10वें ओसियाना सिनेफ़ैन फ़िल्म समारोह में पुरस्कृत किया गया।
2016 - सायना नेहवाल ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन ख़िताब जीता।

12 जून को जन्मे व्यक्ति ( Born on 12 June)

1929 - जर्मनी प्रसिद्ध लेखिका ऐनी फ्रैंक का जन्म हुआ। जिसकी डायरी दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली किताबों में से एक है।
1932 - मशहूर भरत नाट्यम नर्तकी और अभिनेत्री पद्मिनि का जन्म हुआ।
1957 - भारतीय जनता पार्टी के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ नरेन्द्र सिंह तोमर का जन्म हुआ।
1957 - पाकिस्तान में मशहूर बल्लेबाज जावेद मियांदाद का जन्म हुआ।
1935 - भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक श्यामा का जन्म हुआ।
1932 - मराठी अभिनेत्री (शर्मीली) जयश्री तलपड़े का जन्म हुआ।

12 जून को हुए निधन ( Died on 12 June)

1972 - महात्मा गांधी की जीवनी के लेखक श्री डी.जी तेंदुलकर का निधन हुआ।
1976 - संस्कृत के विद्वान् और महान् दार्शनिक गोपीनाथ कविराज का निधन हुआ।
2000 - मराठी लेखक पी.एल देशपांडे का निधन हुआ।
2003- अमेरिकी अभिनेता ग्रेगरी पेक का निधन हुआ।
2015 - पद्मश्री नेक चन्द सैनी का निधन हुआ।
2017 - ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि सी. नारायण रेड्डी का निधन हुआ।

12 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव ( Important events and festivities of 12 June)

विश्व बालश्रम निषेध दिवस
रूस दिवस : रूस

Tags:    

Similar News