Aaj Ka Itihas 22 April 2023: आज ही के दिन 1970 को दुनिया में पहली बार मनाया गया था पृथ्‍वी दिवस

Aaj Ka Itihas 22 April 2023: अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Update: 2023-04-22 06:00 GMT
Aaj Ka Itihas (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 22 April 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 22 अप्रैल से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 22 अप्रैल के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 22 अप्रैल के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 22 अप्रैल को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो चलिए आज जानते हैं 22 अप्रैल के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल के बारे में पढ़ा होगा जिसका 8 अप्रैल के इतिहास से संबधित हो।

तो आइए जानते हैं कि 22 अप्रैल को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं....

22 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ (Important events of April 22)

1500 - पुर्तगाली नाविक पेड्रो अलवेयर कैब्राल ने ब्राजील की खोज की।
1521 - फ्रांसीसी सम्राट फ्रेंकाइस प्रथम ने स्पेन पर आक्रमण की घोषणा की।
1792 - अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन ने यूरोप के युद्ध में अमेरिकी तटस्थता की घोषणा की।
1906 - यूनान के एथेंस में 10वें ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।
1915 - प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेना ने पहली बार जहरीली गैस का इस्तेमाल किया।
1921 - नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने इंडियन सिविल सर्विस से त्यागपत्र दिया।
1926 - पर्शिया, तुर्की और अफगानिस्तान के बीच सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1931 - मिस्र और इराक ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1944 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने न्यू गिनी में जापान के खिलाफ एक बड़े हमले की शुरुआत की।
1954 - तत्कालीन सोवियत रूस यूनेस्को में शामिल हुआ।
1958 - एडमिरल आर डी कटारी भारतीय नौसेना में पहले प्रमुख बने।
1966 - तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1970 - दुनिया में पहली बार पृथ्‍वी दिवस मनाया गया।
1977 - आॅप्टिकल फाइबर को पहली बार टेलीफोन ट्रैफिक में यूज किया गया।
1983 - अंतरिक्ष यान “सोयूज टी-8” पृथ्वी पर लौटा।
1992 - मैक्सिको में हुए सीवर गैस विस्फोट में लगभग 200 लोगों की मौत हुई।
2005 - बांडुंग (इंडोनेशिया) में 50 वर्षों के बाद दूसरा एशियाई-अफ्रीकी सम्मेलन आरम्भ।
2008 - रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लुडविग नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2012 - लंदन मैराथन के दौरान एक 30 वर्षीय महिला प्रतिभागी की अचानक गिरकर मौत हुई।

22 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति ( Famous Birthdays on 22 April)

1760 - भारत के अंतिम मुगल सम्राट अकबर द्वितीय का जन्म।
1870 - रूस के मार्क्सवादी विचारक व्लादिमीर लेनिन का जन्म हुआ था।
1916 - बंगाली सिनेमा के पहले स्टार कन्नन देवी का जन्म।
1965 - भारतीय फैशन फोटोग्राफर अतुल काब्बेकर का जन्म।
1974 - भारतीय लेखक चेतन भगत का जन्म।

22 अप्रैल को हुए निधन ( Famous Deaths on 22 April)

1969 - ‘काकोरी कांड’ के प्रसिद्ध क्रांतिकारी जोगेशचंद्र चटर्जी का निधन।
1980 - समाज सुधारक मंगूराम का निधन।
2001 - भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों में से एक तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल महमूद अली ख़ाँ का निधन।
2013 - भारत के प्रसिद्ध वायलिन वादक लालगुड़ी जयरमण का निधन।

22 अप्रैल के महत्वपूर्ण दिवस ( Important Days on 22 April)

विश्‍व पृथ्‍वी दिवस
जल संसाधन दिवस

Tags:    

Similar News