Aaj Ka Itihas 25 May 2023: आज ही के दिन 1970 को बोइंग कंप्यूटर सविर्स की गयी थी स्थापना

Aaj Ka Itihas 25 May 2023: इतिहास के पन्नों में 25 मई के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 25 मई के इतिहास से संबधित रहा होगा।

Update: 2023-05-25 04:15 GMT
Aaj Ka Itihas 25 May 2023 (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 25 May 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 25 मई से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 25 मई के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 25 मई के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 25 मई को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो आइए जानते हैं कि 25 मई को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं

25 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1611 - मुगल शासक जहांगीर ने महरून्निसा से निकाह किया, बाद में इनका नाम नूरजहां पड़ा।
1877 -यात्रियों को लेकर जा रहा स्टीमर ‘सर जॉन लॉरेंस’ उड़ीसा तट के पास डूबा।
1919 - जावा में केलट ज्वालामुखी फटने से 16 हजार से भी अधिक लोगों की मौत हुई।
1961 - अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी ने अंतरिक्ष अभियान शुरु करने के लिए वित्तीय मदद की घोषणा की।
1963 - अफ़्रीकी इतिहास में पहली बार 32 अफ़्रीकी देशों ने मिलकर अफ्रीकन यूनियन नाम संगठन बनाया।
1970 - बोइंग कंप्यूटर सविर्स की स्थापना की गई।
1985- बांग्लादेश में आए तूफान में 10 हजार लोगों की मौत हुई।
1995- अमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार जीवित जीव के डी.एन.ए. को डीकोड करने में सफलता मिली।
1998 - परमाणु परीक्षणों के कारण भारत पर प्रतिबंध न लगाने के लिए यूरोपीय संघ के सभी 15 सदस्य देश सहमत।
2003 - चिली ने पहली बार विश्व कप टेनिस ख़िताब जीता।
2006 - नासा ने जीओईएसएन नामक मौसम उपग्रह अंतरिक्ष में रवाना किया। संयुक्त राज्य अमेरिका ने पोत आधारित इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2007 - श्रीलंका की सरकार ने तमिल शरणार्थियों की नागरिकता पर सैद्धांतिक अनुमति दी।
2008 - अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के द्वारा भेजा गया एक रोबोट मंगल ग्रह पर आज ही के दिन पहुंचा था।
2013 - जापान के 80 वर्षीय युईशिरो मिउरा माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले दुनिया के सबसे अधिक उम्र के व्यक्ति बने।

25 मई को जन्मे व्यक्ति

1831 - प्रसिद्ध उर्दू शायर दाग़ देहलवी का जन्म हुआ।
1886 - प्रख्यात वकील और शिक्षाविद रास बिहारी बोस का जन्म हुआ।
1899 - बंगाल के विद्रोही कवि काजी नजरूल इस्लाम का जन्म हुआ।
1922 - इतालवी राजनीतिज्ञ एनरिको बर्लिंगर का जन्म हुआ।

25 मई को हुए निधन

1924 -जाने-माने शिक्षाविद् और कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति आशुतोष मुखर्जी का निधन हुआ।
1933 - त्रिनिदाद और टोबैगो के पूर्व प्रधानमंत्री बासदियो पांडेय का निधन हुआ।
1998 - हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार लक्ष्मीकांत का निधन हुआ।
2005 - हिन्दी फ़िल्म अभिनेता एवं राजनीतिज्ञ सुनील दत्त का निधन हुआ।
2010 - तपन चट्टोपाध्याय बांग्ला अभिनेता का निधन हुआ।
2011 - भारतीय समाज सेवी रजनीकांत अरोल का निधन हुआ।
2012 - प्रसिद्ध कवि एवं निबंधकार भगवत रावत का निधन हुआ।

Tags:    

Similar News