किसान आंदोलन: खालिस्तानियों की एंट्री के आरोप पर सुखबीर ने कही ये बड़ी बात

संसद से कृषि सुधार के तीन कानून पारित होने के बाद अकाली दल ने एनडीए गठबंधन से खुद को अलग कर लिया था। अकाली दल की ओर से केंद्र की मोदी सरकार में शिरकत करने वाली हरसिमरत कौर ने इस्तीफा दे दिया था।

Update: 2020-12-03 13:41 GMT
अकाली दल के नेता सुखबीर बादल ने अकाली दल के एनडीए से अलग होने का ऐलान करते हुए पंजाब के चुनावों में अकेला लड़ने की बात कही थी।

चंडीगढ़: नए कृषि बिल पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल उतर आये हैं। उन्होंने किसानों के समर्थन में अपना पद्मविभूषण सम्मान लौटा दिया है।

उनके इस कदम पर शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर बादल ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल ने किसानों के लिए पूरे जीवन संघर्ष किया। उन्होंने सरकार को एक मजबूत संदेश भेजने के लिए अपना पुरस्कार लौटा दिया।

सुखबीर बादल ने ये भी कहा कि 'किसान विरोध में बुजुर्ग महिलाएं हैं। क्या वे खालिस्तानियों की तरह दिखते हैं? यह देश के किसानों को देशद्रोही कहने का एक तरीका है। यह किसानों का अपमान है। वे हमारे किसानों को देश-विरोधी कैसे कहते हैं?

बता दें कि बीते दिनों किसानों के आन्दोलन में खालिस्तानियों की एंट्री के आरोप लगे थे। सुखबीर बादल का आज का बयान इसी के सन्दर्भ में है।

किसान आन्दोलन (फोटो: सोशल मीडिया)

हर देश से आगे भारत: लड़ाई में जीत निश्चित तौर पर, PM मोदी ने ऐसे किया कमाल

जो लोग किसानों को देशद्रोही कह रहे हैं, वे वास्तव में देशद्रोही हैं: बादल

सुखबीर बादल ने आज केंद्र सरकार और बीजेपी दोनों पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, 'क्या बीजेपी या किसी और को किसी को भी राष्ट्र-विरोधी घोषित करने का अधिकार है? इन लोगों (किसानों) ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया है और अब आप उन्हें राष्ट्रविरोधी कह रहे हैं। जो लोग उन्हें देशद्रोही कह रहे हैं वे वास्तव में देशद्रोही हैं।'

हजारों किसान पर मुकदमा: हत्या की कोशिश में 11 नेता नामजद, लगे हैं ये आरोप

पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह शाह की मुलाकात

किसानों का आंदोलन जैसे-जैसे तेज हो रहा है वैसे-वैसे सियासी पारा भी चढ़ रहा है। किसान आंदोलन पर किसान नेताओं और सरकार के बीच बातचीत का दौर भी जारी है। इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है।

गृहमंत्री अमित शाह (फोटो:सोशल मीडिया)

हरसिमरत कौर ने छोड़ा था मंत्रिमंडल

संसद से कृषि सुधार के तीन कानून पारित होने के बाद अकाली दल ने एनडीए गठबंधन से खुद को अलग कर लिया था। अकाली दल की ओर से केंद्र की मोदी सरकार में शिरकत करने वाली हरसिमरत कौर ने इस्तीफा दे दिया था। अब प्रकाश सिंह बादल ने अपना अवार्ड वापस लौटाया है।

अवार्ड वापसी शुरू: ऐसे किया किसानों का समर्थन, दिग्गजों ने लौटाया पद्य विभूषण

न्यूजट्रैक के नए ऐप से खुद को रक्खें लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड । हमारा ऐप एंड्राइड प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें – Newstrack App

Tags:    

Similar News