Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल की यात्रा में नहीं जाएंगे अखिलेश

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की यात्रा लखनऊ आ चुकी है। यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी।

Update: 2024-02-20 15:04 GMT

Akhilesh yadav Rahul Gandhi (photo: social media ) 

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अखिलेश यादव नहीं जाएंगे। पहले यह चर्चा थी कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अखिलेश यादव शामिल होंगे। लेकिन अब अखिलेश यादव राहुल गांधी के न्याय यात्रा में शामिल नहीं होंगे।

इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टियों में आपस में ही सीटों को लेकर तालमेल नहीं बैठ पा रहा है। समाजवादी पार्टी ने यूपी में कांग्रेस को 17सीटें देना चाहती है जब कि कांग्रेस अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। वहीं सपा ने यूपी 80 लोकसभा सीटों में से 34 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा भी कर चुकी है। अखिलेश यादव भी यह अच्छी तरह से जानते हैं कि यूपी में कांग्रेस का कोई जनाधार नहीं है। यहां लड़ाई भाजपा और सपा में ही है। ऐसे में हो सकता है कि अखिलेश राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं हो रहे हैं। राहुल गांधी की यात्रा लखनऊ आ चुकी है। यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। 

कांग्रेस को 17 लोकसभा सीटों का दिया था ऑफर

इससे पहले सोमवार को समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था। यह सीटों की संख्या के तौर पर सपा की ओर से आखिरी ऑफर था। कांग्रेस मुरादाबाद और बलिया जैसी सीट चाहती है, जिस पर अभी चर्चा जारी है। मुरादाबाद सपा की जीती हुई सीट है जबकि बलिया समाजवादी पार्टी की मजबूत सीटों में से एक है। मेयर के चुनाव में कांग्रेस मुरादाबाद की सीट पर नंबर दो थी जबकि कुछ हजार वोटों से वह हार गई थी। वहीं बलिया की सीट समाजवादी पार्टी से कांग्रेस अपने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के लिए चाहती है।

मंगलवार को कांग्रेस के रूख को देखा जाए तो सपा और कांग्रेस में भी गठबंधन खटाई में पड़ता दिख रहा है। वहीं अब अखिलेश यादव का राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में न जाता भी इसी क्रम में देखा जा सकता है। जिस तरह से कांग्रेस और सपा के बीच दूरियां बढ़ रहीं हैं उससे तो यही लगता है कि यूपी में इन दोनों का गठबंधन होना मुश्किल है।

Tags:    

Similar News