MP Election 2023: अखिलेश ने कांग्रेस पर फिर बोला हमला, जातीय जनगणना के मुद्दे पर घेरा, कहा-चुनाव के कारण बदला पार्टी का रुख

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में कांग्रेस और सपा के बीच सीटों को लेकर तालमेल पर बातचीत चली थी मगर यह बातचीत अंजाम तक नहीं पहुंच सकी थी। इसके बाद से ही दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया था।

Written By :  Anshuman Tiwari
Update: 2023-11-10 07:45 GMT

Akhilesh Yadav (PHOTO: social media )

MP Election 2023: समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इन दिनों भाजपा के साथ ही कांग्रेस के खिलाफ भी मोर्चा खोल रखा है। हालांकि सपा कांग्रेस के साथ इंडिया गठबंधन में शामिल है मगर इसके बावजूद पार्टी मुखिया लगातार कांग्रेस पर हमलावर बने हुए हैं। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान सीटों को लेकर तालमेल न होने के बाद उन्होंने कांग्रेस पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव के मद्देनजर अब जातीय जनगणना पर चर्चा शुरू कर दी है। वैसे यदि कांग्रेस के अतीत को देखा जाए तो कांग्रेस ने मंडल आयोग की सिफारिश को नहीं लागू होने दिया। सच्चाई तो यह है कि कांग्रेस जातीय जनगणना का हमेशा विरोध करती रही है।

कांग्रेस सामाजिक न्याय की पक्षधर नहीं

मध्य प्रदेश में कांग्रेस और सपा के बीच सीटों को लेकर तालमेल पर बातचीत चली थी मगर यह बातचीत अंजाम तक नहीं पहुंच सकी थी। इसके बाद से ही दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया था। मध्य प्रदेश में सपा के प्रत्याशियों की चुनावी संभावनाओं को मजबूत बनाने के लिए अखिलेश यादव लगातार राज्य का दौरा करने में जुटे हुए हैं। इस दौरान वे भाजपा के साथ ही कांग्रेस पर भी तीखा हमला करने में जुटे हुए हैं। अपनी चुनावी सभाओं के दौरान वे कांग्रेस को घेरने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं।

MP Election 2023: एमपी में गरजे राहुल और प्रियंका, केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर साधा निशाना

मध्य प्रदेश के दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव ने छतरपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस ने कभी सामाजिक न्याय पर कोई बात नहीं की। अब चुनाव को देखते हुए पार्टी को जातीय जनगणना की याद आई है। यदि कांग्रेस के पुराने इतिहास को देखा जाए तो पार्टी ने मंडल आयोग की सिफारिशों को रोकने का काम किया था। कांग्रेस वह पार्टी है जिसने जातीय जनगणना को भी रोकने का काम किया।


आबादी के अनुपात में मिले अधिकार

सपा के मुखिया ने कहा कि सपा ने जातीय जनगणना के समर्थन में आवाज बुलंद की है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के सपने को पूरा करने के लिए जातीय जनगणना कराना जरूरी है। सभी जातियों को उनकी आबादी के अनुपात में सम्मान और अधिकार मिलना चाहिए। सभी जातियों से जुड़े लोगों को उनका अधिकार देने पर ही बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के सपने को पूरा किया जा सकता है।

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में कड़े मुकाबले में फंसे कैलाश विजयवर्गीय, ब्राह्मण वोटों पर निगाहें, कांग्रेस ने इस मुद्दे पर घेरकर बढ़ाई मुश्किलें

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के बावजूद मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है। मध्य प्रदेश में लंबे समय तक भाजपा का राज रहा है मगर पार्टी ने राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि गरीबों को सुविधाएं देने के लिए यदि राज्य सरकार को कर्ज भी लेना पड़े तो इससे पीछे नहीं हटना चाहिए।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से महिलाओं के संबंध में दिए गए विवादित बयान के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अब नीतीश कुमार की ओर से माफी मांगे जाने के बाद इस प्रकरण को समाप्त कर दिया जाना चाहिए।


इंडिया गठबंधन में छिड़ा घमासान

भाजपा को मजबूत चुनौती देने के लिए विपक्षी दलों की ओर से इंडिया गठबंधन बनाया गया था मगर मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में यह गठबंधन पूरी तरह बिखर गया है। इंडिया गठबंधन में कांग्रेस के साथ शामिल सपा,जदयू और आम आदमी पार्टी ने भी मध्य प्रदेश के सियासी रण में अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं।

MP Election 2023: ‘गरीबों का पैसा लूटने के लिए एक खास मशीन बनाई गई थी, जिसके टायर हमने 2014 में पंचर कर दिए’, दमोह में कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी

सपा मुखिया अखिलेश यादव और आप के मुखिया व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पर तीखे हमले किए हैं। इन हमलों के बाद इंडिया गठबंधन के भविष्य को लेकर सवाल भी उठाए जा रहे हैं।



Tags:    

Similar News