देश में अलर्ट: आ रहा चक्रवाती तूफान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवात बनने की डायरेक्शन में पहले कदम के जरिए निम्न दबाव वाला क्षेत्र दक्षिणपूर्वी बंगाल की खाड़ी और निकटवर्ती दक्षिण अंडमान सागर में बुधवार की सुबह बन गया।

Update: 2020-05-15 10:18 GMT

नई दिल्ली। देश में मौसम को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। जिसके चलते तटीय क्षेत्रों में तूफान आने के साथ-साथ भयंकर बारिश भी हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का कहना है कि अगले 3 दिनों में एक चक्रवाती तूफान की संभावना बन रही। जिसके चलते ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश हो सकती है। आगामी 16 मई की शाम तक चक्रवाती तूफान प्रभावकारी हो सकता है।

ये भी पढ़ें...इन्हें पाकिस्तान करता है सलाम, आइए जाने कौन है ये महान इंसान

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान

इसके साथ ही मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवात बनने की दिशा में पहले कदम के जरिए निम्न दबाव वाला क्षेत्र दक्षिणपूर्वी बंगाल की खाड़ी और निकटवर्ती दक्षिण अंडमान सागर में बुधवार की सुबह बन गया।

साथ ही दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के मध्य हिस्सों में 15 मई को दबाव के और गहरा होने की संभावना है और ये बाद में 16 मई को बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनकर आएगा।

मौसम विभाग ने कहा, ‘प्रणाली (चक्रवात) के साथ स्थितियां दक्षिण पश्चिम मानसून को बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के आस-पास 16 मई तक ले जाने के अनुकूल बनेंगी।

ये भी पढ़ें... फिर खुलेगा राहत पैकेज का पिटारा: जानिए अब तक क्या आया है आपके झोली में

ऐसे में चक्रवाती तूफान की चेतावनी देते हुए मौसम विभाग ने कहा कि वह चक्रवाती प्रणाली पर लगातार नजर रख रहा है और संबंधित राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारों को नियमित जानकारी दे रहा है।

एक जून को मानसून के पहुंचने की संभावना

मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि चक्रवात मानसून को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। मानसून के इस साल सामान्य रहने की संभावना है। केरल में एक जून को मानसून के पहुंचने की संभावना है, जिसके बाद देश में 4 महीने चलने वाले बारिश का मौसम भी शुरू हो जाएगा।

ये भी पढ़ें... खतरे में लाखों लोग: अब सबसे बड़े रिफ्यूजी कैंप में आई महामारी, अलर्ट जारी

Tags:    

Similar News