बिखरी लाशें ही लाशें: भयानक हादसे से कांप उठा देश, 6 की दर्दनाक मौत

आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिले में बीते रात हुए हादसे को देखकर लोगों की रूह कांप गई। हादसा इतना भयानक था कि 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं घायलों को हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। वैन पर सवार सभी लोग शादी में शामिल होने के बाद श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर से लौट रहे थे।

Update: 2020-10-30 05:12 GMT
आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिले में बीते रात हुए हादसे को देखकर लोगों की रूह कांप गई। हादसा इतना भयानक था कि 6 लोगों की मौत हो गई।

गोदावरी: बृहस्पतिवार की रात यानी बीती रात आंध्र प्रदेश के लिए बहुत भयानक साबित हुई है। यहां ईस्ट गोदावरी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में जिले के थांटीकोंडा गांव में एक वैन रास्ते में पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल दुर्घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये बताया जा रहा है कि वैन एक शादी से वापस आ रही थी, जिसमें कुल 30 लोग बैठे हुए थे।

ये भी पढ़ें...शुक्रवार किसके लिए रहेगा खास, राशिफल बताएगा 12 राशियों का हाल…

लोगों की रूह कांप गई

गोदावरी जिले में बीते रात हुए हादसे को देखकर लोगों की रूह कांप गई। हादसा इतना भयानक था कि 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं घायलों को हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। वैन पर सवार सभी लोग शादी में शामिल होने के बाद श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर से लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि वैन में 30 लोग सवार थे। हादसे के वक्त वैन ने अपना नियंत्रण खो दिया और शादी समारोह पूरा होने के बाद गोकवारम में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर से लौटते समय हादसा हो गया। इस हादसे में घायल लोगों को राजमुंदरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें...फिल्मों से दूर हैं अभिजीत, कभी शाहरुख खान की थे आवाज, इसलिए छोड़ा साथ

फोटो-सोशल मीडिया

हादसे से पूरा इलाका सहमा

बीते दिन यूपी के मेरठ में सुबह एक ऐसा हादसा हुआ था। इस हादसे से पूरा इलाका सहमा हुआ है। यहां हुए जोरदार धमाके से आधे दर्जन मकानों की छते उड़ गई। वहीं मौके पर ही दो लोगों की मौत भी हो गई। इसमें एक कांग्रेस नेता समेत दो लोगों की मौत हो गई।

इसके साथ ही 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा कि ये हादसा इतना भयावक था कि आसपास के इलाके में सन्‍नाटा पसर गया। जिसने भी इस धमाके की आवाज को सुना सभी सन्‍न रह गए। वहां रहने वाले लोग बताते हैं कि हादसे का मंजर इतना खौफनाक था कि सभी सहम गए।

गुरुवार सुबह साढ़े 9 बजे के आसपास मेरठ के सरधना में अकिल खान का पूरा परिवार घर में था। तभी हो सकता है कि गैस सिलेंडर लीक कर रहा था। जैसे खाना बनाने के लिए एक महिला घर में गई तो सिलेंडर में आग लग गई और फिर तेज धमाका हो गया। इस धमाके में मकान की छत उड़ गई। साथ आसपास के कई घर भी ढह गए थे।

ये भी पढ़ें... मुस्लिम कट्टरता पर बटी दुनिया, इमरान का गंदा खेल, महातिर का बयान खतरे की घंटी

Tags:    

Similar News