अभी-अभी शाहीन बाग में बरसाई गोलियां, मची भगदड़, पुलिस हिरासत में युवक

दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में एक शख्स ने फायरिंग की है। दिल्ली पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले करीब डेढ़ महीने से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है।

Update: 2020-02-01 12:08 GMT

नई दिल्ली: दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में एक शख्स ने फायरिंग की है। दिल्ली पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले करीब डेढ़ महीने से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है।

फायरिंग करने वाले युवक का नाम कपिल बताया जा रहा है। पकड़े जाने के बाद उसने कहा कि 'इस देश में सिर्फ हिंदुओं की चलेगी। बताया जा रहा है कि कपिल दिल्ली के दल्लूपुरा का रहने वाला है।

एक प्रदर्शनकारी शहनवाज ने बताया कि शाहीन बाग इलाके में गोली चलाने वाला शख्स जयश्री राम के नारे लगा रहा था। उसने तीन फायरिंग की।

यह भी पढ़ें...बजट 2020: अब और ताकतवर होगी देश की सेना, 3.37 लाख करोड़ हुआ रक्षा बजट

आरोपी ने दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में फायरिंग की है, तो वहीं, पुलिस के हिरासत में लेने के बाद आरोपी युवक ने कहा कि हिंदुस्तान में सिर्फ हिंदुओं की चलेगी और किसी की नहीं चलेगी। आरोपी ने अपना नाम कपिल बताया है।

यह भी पढ़ें...बजट 2020: मिडिल क्लास को बड़ी राहत, Tax Slabs में सरकार ने किये ये बड़े बदलाव

इससे पहले गुरुवार को दिल्ली के जामिया इलाके में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मार्च निकाल रहे छात्रों पर एक नाबालिग ने फायरिंग कर दी थी। इसमें एक छात्र शादाब घायल हो हुआ था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें...चीन में कोरोना से मचा हाहाकार, डॉक्टरों की पिटाई, लोग दे रहे जान से मारने की धमकी

इस घटना के बारे में डीसीपी चिनमय बिस्वाल ने बताया कि एक शख्स ने हवा में फायरिंग की है। पुलिस ने तत्काल उसे दौड़ाया और भाग रहे शख्स को पकड़ लिया और उसे हिरासत में लिया गया है। उससे क्राइम ब्रांच भी पूछताछ करेगी। बताया जा रहा है कि आरोपी को सरिता विहार थाना ले जाया गया है।

Tags:    

Similar News