NTLF 2021: PM मोदी बोले- डिजिटल पेमेंट से करप्शन में आई कमी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अभी एक ऐसा समय जब दुनिया भारत की तरफ नई उम्मीद और भरोसे के साथ देख रही है। हमारे यहां कहा गया है- न दैन्यं न पलायनम्। यानी चुनौती कैसी भी हो, हमें खुद को कमजोर नहीं समझना चाहिए और न चुनौती से पलायन करना चाहिए।

Update: 2021-02-17 08:48 GMT
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अभी एक ऐसा समय जब दुनिया भारत की तरफ नई उम्मीद और भरोसे के साथ देख रही है। हमारे यहां कहा गया है- न दैन्यं न पलायनम्।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आईटी उद्योग की संस्था नैसकॉम के एनटीएलएफ (NTLF) वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन किया। कोरोना महामारी की वजह से पहली बार इस सम्मेलन का ऑनलाइन आयोजन किया जा रहा है।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अभी एक ऐसा समय जब दुनिया भारत की तरफ नई उम्मीद और भरोसे के साथ देख रही है। हमारे यहां कहा गया है- न दैन्यं न पलायनम्। यानी चुनौती कैसी भी हो, हमें खुद को कमजोर नहीं समझना चाहिए और न चुनौती से पलायन करना चाहिए। कोरोना के दौरान भारत के ज्ञान, विज्ञान ने न सिर्फ खुद को साबित किया है, बल्कि खुद को इवोल्व किया है।

नए भारत की इस भावना को समझती है सरकार

उन्होंने कहा कि नया भारत प्रगति के लिए अधीर है। हमारी सरकार नए भारत की इस भावना को समझती है। 130 करोड़ से अधिक भारतीयों की आकांक्षाओं ने हमें आगे से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। नई भारत से जुड़ीं अपेक्षाएं जितनी सरकार से हैं, उतनी ही देश के केंद्रीय क्षेत्र से भी हैं।



ये भी पढ़ें...मोदी सरकार की बड़ी तैयारी, बेचेगी इस हेरिटेज रेल लाइन को, हो रहा करोड़ों का घाटा

पीएम ने कहा कि हमारी सरकार ये भलीभांति जानती है कि बंधनों में भविष्य की लीडरशिप विकसित नहीं हो सकती। इसलिए सरकार द्वारा Tech Industry को अनावश्यक regulations से, बंधनों से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार को देश के नागरिकों पर, स्टार्ट्अप पर, इनोवेटर्स पर पूरा भरोसा है। इसी भरोसे के साथ सेल्फ सर्टिफिकेशन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। बीते 6 वर्षों में आईटी इंटस्ट्री ने जो समाधान तैयार किए हैं, उन्हें हमने गवर्नेंस का अहम हिस्सा बनाया है।

ये भी पढ़ें...बड़े धमाके का खतरा: जम्मू में सेना हुई और भी ज्यादा चौकन्नी, विस्फोटक बरामद



भारत सरकार पर जनता का भरोसा मजबूत से मजबूत होता जा रहा

उन्होंने कहा कि पारदर्शिता गुड गवर्नेंस की सबसे अहम शर्त होती है। यही बदलाव अब देश की शासन व्यवस्था पर हो रहा है। यही कारण कि हर सर्वे में भारत सरकार पर जनता का भरोसा मजबूत से मजबूत होता जा रहा है। हमारे इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रोजेक्ट्स हों या गरीबों के घर, हर प्रोजेक्ट्स की Geo Tagging की जा रही है, ताकि वो समय पर पूरे किए जा सकें। यहां तक कि आज गांवों के घरों की मैपिंग ड्रोन से की जा रही है, टैक्स से जुड़े मामलों में भी ह्यूमेन इंटरफेस को कम किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...किसान आंदोलन: अब भाजपा चलाएगी जवाबी कैम्पेन, शीर्ष नेताओं ने कही ये बात

पीएम मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के बड़े सेंटर आज देश के टियर-2, टियर-3 शहर बनते जा रहे हैं। यही शहर आज आईटी बेस्ड तकनीक की डिमांड और ग्रोथ के बड़े सेंटर बनते जा रही हैं। देश के इन छोटे शहरों के युवा अद्भुत इनोवेटर के रूप में सामने आ रहे हैं। सरकार का फोकस भी इन छोटे शहरों में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण पर है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News