बदजात पाकिस्तान! सेना पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, नहीं बाज आ रहा दुश्मन देश

पाकिस्तान लगातार सीमापार से फायरिंग कर रहा है। आज पुंछ जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल से लगे हुए गांवों और चौकियों पर पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार के गोले दागकर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। पाक की इस नापाक हरकत से सेना के चार जवान घायल हो गए हैं। 

Update: 2023-05-04 08:00 GMT
indian army

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद से पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है। पाकिस्तान बार-बार भारत के खिलाफ साजिश-साजिश रच रहा है। इसके साथ ही पाकिस्तान लगातार सीमापार से फायरिंग कर रहा है। आज पुंछ जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल से लगे हुए गांवों और चौकियों पर पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार के गोले दागकर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। पाक की इस नापाक हरकत से सेना के चार जवान घायल हो गए हैं।

यह भी देखें... पाकिस्तान ने दागे गोले: दहशत में कश्मीरी, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

जवानों ने दिया माकूल जवाब

भारतीय सेना के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार देर रात करीब साढ़े दस बजे मेंधर सेक्टर के बालाकोट क्षेत्र में बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू की और मोर्टार के गोले दागे। भारतीय सेना के जवानों ने इसका माकूल जवाब दिया। उन्होंने एक बयान में बताया, ‘‘गोलाबारी में मामूली रूप से घायल हुए भारतीय सैनिकों को अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।’’

अधिकारियों ने यह बताया कि भारतीय सेना का एक दल लाइन ऑफ कंट्रोल पर सतर्कता के बैठा था। उसी दौरान उनके निकट मोर्टार के गोलों से रात करीब 12 बजकर 30 मिनट पर विस्फोट हुआ, जिसमें चार सैनिक घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, घायल जवानों की हालत जैसी की तैसी बनी हुयी है।

यह भी देखें... मुस्लिमों के नहीं इमरान! चल रहे नई चाल, हमदर्द बनना तो बस ढोंग

2050 बार संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन

विदेश मंत्रालय ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया था कि इस साल अब तक पाकिस्तान ने बिना उकसावे के 2,050 बार संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया। जिसमें 21 भारतीयों की मौत हुई है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा था ‘‘ हमने बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन समेत सीमा पार घुसपैठ और भारतीय नागरिकों और अग्रिम चौकियों को निशाना बनाने की अपनी चिंताएं पाकिस्तान के समक्ष उजागर की है।’’

यह भी देखें... 7 रु मंहगा पेट्रोल! आतंकी हमले का भारत पर पड़ा बुरा असर

 

Tags:    

Similar News