बड़ा बम धमाका : हिल गया पाकिस्तान, मस्जिद बनी निशाना

पाकिस्तान से एक बड़ी खबर आ रही है। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में क्वेटा के पास मस्जिद में विस्फोट हुआ है। जिसमें तीन लोगों की मौत और 8 लोगों के घायल होने की खबर है। इससे पहले भी जल्द ही बलूचिस्तान प्रांत की एक मस्जिद के पास बाजार में विस्फोट हुआ था।

Update: 2019-08-16 11:36 GMT

नई दिल्ली : पाकिस्तान से एक बड़ी खबर आ रही है। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में क्वेटा के पास मस्जिद में विस्फोट हुआ है। जिसमें 3 लोगों की मौत और 8 लोगों के घायल होने की खबर है। इससे पहले भी जल्द ही बलूचिस्तान प्रांत की एक मस्जिद के पास बाजार में विस्फोट हुआ था।

यह भी देखें... कश्मीर पर पगलाया पाक-ए-इमरान, बोला- मौत से भी नही लगता डर

इससे पहले हुए हमले की जानकारी

इससे पहले भी पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक मस्जिद के पास बाजार में बम विस्फोट हुआ था। जिसमें चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए थे।

यह भी देखें... जम्मू -कश्मीर में बिजली, पानी और मेडिकल सुविधा बहाल होगी: J-K मुख्य सचिव

बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के स्टेलाइट टाउन इलाके में विस्फोट उस समय हुआ जब लोग मस्जिद के पास नमाज के लिए इकट्ठा हो रहे थे। पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अब्दुल रज्जाक चीमा ने बताया कि बम एक मोटरसाइकिल में लगा कर रखा गया था।

उस समय रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत के बाद से पाकिस्तान में हिंसा की यह चौथी घटना है। इससे पहले 8 मई को लाहौर में दाता दरबार दरगाह की सुरक्षा में लगे एलीट फोर्स वैन को निशाना बनाते हुए आत्मघाती बम धमाका हुआ था। जिसमें पांच पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। उसी दिन किला अब्दुल्लाह में एक धमाके में वली खान अचाकजई नामक एक आदिवासी नेता सहित तीन लोग मारे गए थे।

यह भी देखें... पाकिस्तान की ओर से अशांति फैलाने की कोशिश: J-K मुख्य सचिव

Tags:    

Similar News