170 लोगों की मौतों से बिहार और असम में मचा कोहराम, हर तरफ बाढ़ का कहर

पिछले कई दिनों से बिहार और असम में बाढ़ ने लोगों का रहना दुश्वार  कर दिया हैं। बाढ़ से पीड़ित वहां के निवासियों की हिम्मत अब जवाब देना लगी है। दोनों राज्यों असम और बिहार में भारी बारिश से आई बाढ़ ने अभी तक 170 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है।

Update: 2019-07-23 08:36 GMT
Bihar Flood

नई दिल्ली : पिछले कई दिनों से बिहार और असम में बाढ़ ने लोगों का रहना दुश्वार कर दिया हैं। बाढ़ से पीड़ित वहां के निवासियों की हिम्मत अब जवाब देना लगी है। दोनों राज्यों असम और बिहार में भारी बारिश से आई बाढ़ ने अभी तक 170 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। इसके अलावा एक करोड़ 25 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

यह भी देखें... सावन में चमत्कार, यहां दूध पी रही भगवान ‘बाल गोपाल’ की मूर्ति, लगा लोगों का तांता

बिहार के 12 जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। जहां सिर्फ बिहार की बात करें तो 104 लोगों की मौत हो चुकी है। दूसरें राज्य असम में तो बिहार से भी ज्यादा यानी 18 जिलों में बाढ़ ने सबसे अधिक कहर ढाया है। यहां अभी तक 66 लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार के 12 जिलों में आई बाढ़ से अभी तक 76 लाख 85 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हो चुके हैं।

बाढ़ से बचाव के लिए इन 12 जिलों में कुल 81 राहत शिविर चलाए जा रहे हैं। जहां पर लगभग 76,400 लोग शरण लिए हुए हैं और उनके भोजन की व्यवस्था के लिए 712 सामुदायिक रसोई चलाई जा रही हैं।

यह भी देखें... बिहार बाढ़: 48 घंटे में मिलेगी सहायता राशि, मैसेज से दी जाएगी जानकारी

इन क्षेत्रों में बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल 26 टीमों को लगाया गया है। राज्यों की बहुत सी नदियों में पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। जिनमें बूढ़ी गंडक, बागमती, अधवारा समूह, कमला बलान, कोसी, महानंदा और परमान नदी शामिल है।

 

Tags:    

Similar News