महाराष्ट्र: BJP और शिवसेना ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, अभी इस पर सस्पेंस

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी और शिवसेना ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि अभी पार्टियों ने सीट बंटवारे का औपचारिक ऐलान नहीं किया है।

Update:2023-06-28 14:55 IST

नई दिल्ली: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी और शिवसेना ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि अभी पार्टियों ने सीट बंटवारे का औपचारिक ऐलान नहीं किया है।

बीजेपी ने सीट बंटवारे को लेकर जारी रस्साकस्सी के बीच गुरुवार को 125 उम्मीदवारों का ऐलान किया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर साउथ-वेस्ट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें...बड़ी खबर: फिर हुआ बैंको में बदलाव, अब इस समय खुलेंगे बैंक

शिवसेना ने 124 सीटों पर अपना दावा ठोका है। इसके साथ ही अभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने पहली लिस्ट तो जारी कर दी है, लेकिन बाकी बची सीटों पर गठबंधन का फॉर्म्युला क्या है, अभी तक इस पर सस्पेंस बना हुआ है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने पहली लिस्ट जारी की। उन्होंने कहा कि बीजेपी, शिवसेना और चार सहयोगी आरएसपी, आरपीआई (आठवले), शिव संग्राम और रैयत क्रांति पार्टी एक साथ चुनाव लड़ेंगे। गठबंधन की तीन चौथाई बहुमत के साथ पुनः सरकार बनना तय है।

यह भी पढ़ें...टैक्सपेयर्स को खुशखबरी! सरकार दे सकती है इनकम टैक्स में भारी छूट

उन्होंने बताया कि 125 विधानसभाओं के प्रत्याशी तय कर लिए गए हैं। इसकी सूची हम जारी कर रहे हैं। 12 विधानसभा के प्रत्याशी बदले गए हैं। 52 सिटिंग विधायकों को टिकट दिया है। इसमें 12 महिलाएं शामिल हैं। महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित होंगे।

बीजेपी नेता अरुण सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि महाराष्ट्र के यशस्वी मुख्यमंत्री जिनके नेतृत्व में महाराष्ट्र में चहुंमुखी विकास हुआ है, ऐसे देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे। तो वहीं बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल को कोथरूड विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ें...भारत-अमेरिका में दरार! विदेश मंत्री ने US को दिया ये करारा जवाब

इसके अलावा सतारा विधानसभा से छत्रपति शिवाजी के वंशज शिवेंद्र सिंह भोंसले को बीजेपी ने टिकट दिया है। चुनाव लड़ेंगे। लोकमान्य तिलक के घराने से आने वाली मुक्ता तिलक को कस्बा पेठ विधानसभा से बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है। वहीं पंकजा मुंडे को पार्टी ने एक बार फिर परली विधानसभा से टिकट दिया है।

पंढरपुर विट्ठल मंदिर देवस्थान के अध्यक्ष अतुल भोंसले कराड दक्षिण से चुनाव मैदान में उतरे हैं।

Tags:    

Similar News