लापता भाजपा नेता की सिर कटी मिली लाश, पार्टी में शोक की लहर

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के बिहारपुर बीजेपी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शिवचरण काशी बीते कई दिनों से लापता चल रहे थे। अब उनकी सिर कटी लाश बरामद हुई है।

Update: 2020-06-16 07:06 GMT

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के बिहारपुर बीजेपी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शिवचरण काशी बीते कई दिनों से लापता चल रहे थे। अब उनकी सिर कटी लाश बरामद हुई है। उनकी लाश उनके गांव से तकरीबन पांच किलोमीटर दूर विशालपुर के पास रेहड़ीपहरी जंगल में मिली है। उनका सिर धड़ से अलग है।

मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद

सूचना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। घटना के बाद गांव में शोक के साथ-साथ आक्रोश का माहौल है। ऐसा कहा जा रहा है कि जमीनी विवाद के चलते उनकी हत्या की गई है। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि शाम तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: सोनिया का पीएम को खतः कहा इस फैसले को तुरंत लें वापस

भाजपा किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष शिवचरण

बता दें कि सूरजपुर जिले के चांदनी-बिहारपुर के ग्राम पासल निवासी 60 वर्षीय शिवचरण काशी भाजपा किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष थे। जो तीन दिनों से लापता थे। परिजन जमीन विवाद पर गोली मारकर हत्या करने का संदेह जता रहे थे। बताया जा रहा है कि शिवचरण का मध्य प्रदेश के सिंगरौली निवासी एक व्यक्ति से जमीनी विवाद चल रहा था।

यह भी पढ़ें: जब स्टेज पर ड्रेस ने की चुगलीः बेपर्दा हो शर्मसार हुईं परिणीति चोपड़ा

13 जून को गायब हुए थे नेता

मध्य प्रदेश के निवासी ने पासल गांव में ही जमीन खरीदी थी। इस जमीन को लेकर काफी लंबे वक्त से विवाद चल रहा था। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन था। इसी बीच 13 जून को भाजपा किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष रोज की तरह पासल चौक से पैदल घर वापस लौट रहे थे, तभी करीब नौ बजे अपने घर से 200 मीटर की दूरी से रहस्यमयी ढंग से गायब हो गए थे।

गोली मारकर हत्या करने की जताई जा रही थी आशंका

ऐसा माना जा रहा था कि उनकी गोली मार कर हत्या कर दी गई है और शव को कहीं छिपा दिया गया है। क्योंकि घटनास्थल के आसपास खून के छींटे और उनका गमछा मिला था। गांव के लोग दावा भी कर रहे थे उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी है। इसी से उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही थी। जिस जगह पर गमछा मिला था, वहां शव को घसीटे जाने के निशान भी मिले थे।

यह भी पढ़ें: खतरे में गृह मंत्रालय: मंत्री-अधिकारियों की धड़कनें बढ़ी, स्वास्थ्य मंत्री से हुई थी मुलाकात

दो शख्स को लिया गया हिरासत में

इस मामले की जांच में सूरजपुर एसपी राजेश कुकरेजा लगातार सक्रिय थे। पुलिस की अलग अलग टीमों को मामले की जांच में लगाया गया था। इस बीच पासल गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर पर उनकी सिर कटी लाश मिली है। पुलिस इस मामले में सिंगरौली निवासी दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस का कहना है कि शाम तक मामला स्पष्ट हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र की उद्धव सरकार में फूट! शिवसेना का कांग्रेस पर तंज, बताया- पुरानी खटिया

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News