शर्मनाक: नाबालिग बनी मां, भाई समेत चार ने किया था दुष्कर्म

पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने कबूल किया कि उसके भाई और उसी गांव के तीन लोगों ने लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म किया था। जब एसएचओ से आरोपियों की उम्र के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि चारों का डीएनए परीक्षण किया जाएगा।

Update: 2020-12-15 06:38 GMT
दिल्ली के चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने केस दर्ज करते हुए रविशंकर को अरेस्ट कर लिया ।वहां से उन्हें कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

नागौर: राजस्थान में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है। इसके बाद मालूम पड़ा कि लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ था।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और चार लोगों को अरेस्ट कर लिया। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपियों में लड़की का भाई भी शामिल है। ये पूरा मामला नागौर का है।

पादुकलां थाना के स्टेशन हाउस ऑफिसर नरोत्तम सिंह के मुताबिक पीड़ित लड़की की उम्र अभी 14 साल है और उसकी शादी नहीं हुई है।

गैंगरेप (प्रतीकात्मक फोटो)

ऑनलाइन क्लास बंद: 1400 स्कूलों ने लिया बड़ा फैसला, ये है बड़ी वजह

अस्पताल के डॉक्टरों ने दी पुलिस को सूचना

ये मामला उस वक्त खुला जब लड़की को लेकर परिवार वाले रविवार को अजमेर के एक अस्पताल पहुंचे। यहां लड़की ने बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने नाबालिग के बच्चे को जन्म देने की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़की अपने बच्चे के साथ पुलिस और चिकित्सकों की देखरेख में है। नाबालिग और उसके परिजनों के बयान के आधार पर उसके भाई और तीन अन्य ग्रामीणों पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके अरेस्ट किया गया है।

ये भी पढ़ें:सरदार पटेल की 70वीं पुण्यतिथि, पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

दुष्कर्म(सांकेतिक फोटो:सोशल मीडिया)

लड़की के भाई और गांव के ही तीन अन्य लोगों ने कई बार किया था दुष्कर्म

उन्होंने बताया कि पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने कबूल किया कि उसके भाई और उसी गांव के तीन लोगों ने लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म किया था। जब एसएचओ से आरोपियों की उम्र के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि चारों का डीएनए परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद ही उम्र आदि की जानकारी मिल पाएगी।

ये भी पढ़ें:गोरखपुर: पहली बार बड़े पर्दे पर नाटक का मंचन, इस सिनेमाहाल में व्‍यवस्‍था, फ्री में देखें

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News