Chandra Grahan 2022 November: साल का आखिरी चंद्रग्रहण लगेगा नवंबर में, यहां देखें समय और जरूरी जानकारी

Chandra Grahan 2022 November: साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण 8 नवंबर को लगने वाला है।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2022-10-26 08:36 GMT

चंद्रग्रहण 2022 (फोटो-सोशल मीडिया)

Chandra Grahan 2022 November:  साल 2022 का आखिरी सूर्यग्रहण तो 25 अक्टूबर को था, लेकिन अब जल्द ही साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण भी लगने वाला है। जीं हां हिंदू पंचांग के मुताबिक, 8 नवंबर 2022 को दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण लगने वाला है। ऐसे में सबसे ज्यादा खास बात ये भी है कि इसी दिन देव दीपावली भी है। फिलहाल देव दीपावली को लेकर जानकारों का कहना है कि देव दीपावली चंद्र ग्रहण से एक दिन पहले मनाना सही रहेगा। आइए आपको बताते हैं कि चंद्रग्रहण कब और किस समय लग रहा है।

चंद्र ग्रहण 2022 दिन और समय

चंद्रग्रहण 08 नवंबर 2022 दिन मंगलवार को लग रहा है। इस दिन चंद्रग्रहण शाम 05 बजकर 32 मिनट से शुरू हो जाएगा और शाम 06 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।

चंद्र ग्रहण का सूतक समय

8 नवंबर को चंद्रग्रहण का सूतक सुबह 09 बजकर 21 मिनट पर शुरू होगा और शाम 06 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।

भारत में इन जगहों पर दिखेगा चंद्रग्रहण

8 नवंबर को भारत के इन हिस्सों में दिखेगा चंद्रग्रहण-

कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची, गुवाहाटी समेत अन्य स्थानों पर।

दुनियाभर में देव दीपावली के अगले दिन चंद्रग्रहण उत्तरी और पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, हिन्द महासागर, उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका।

चंद्रग्रहण को लेकर जानने योग्य बातें-

हिंदू धर्म की मान्यताओं के मुताबिक, चंद्रग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। साल का दूसरा व आखिरी चंद्रग्रहण भारत में दिखेगा।

चंद्रग्रहण भारतीय समयानुसार, 08 नवंबर को दोपहर 01 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर शाम 07 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण काल में विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतनी चाहिए।

चंद्रग्रहण का सूतक काल भी हिंदू धर्म में अशुभ माना जाता है। इसलिए सूतक काल के शुरू होने से पहले ही सावधानी बरतनी चाहिए।

ग्रहण का सूतक काल शुरू होने के बाद पूजा-पाठ, शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं।

चंद्रग्रहण के दौरान यात्रा नहीं करनी चाहिए और धारदार वस्तुओं जैसे चाकू-छुरी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

ग्रहण के दौरान कुछ खाना-पीना नहीं चाहिए।

सूतक लगने से पहले ही खाने-पीने के सामानों में तुलसी की पत्ती डाल देनी चाहिए।

ग्रहण के दौरान भगवान का नाम जपना चाहिए।

साथ ही चंद्रग्रहण के दौरान सोना बिल्कुल भी नहीं चाहिए।  और न ही धारदार वस्तुओं का इस्तेमाल करना चाहिए।

Tags:    

Similar News