ISRO ने किया ऐलान, 22 जुलाई को दोपहर 2:43 बजे लांच होगा चंद्रयान-2

Update: 2019-07-18 06:06 GMT
चंद्रयान-2

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-2 की लांच डेट का ऐलान कर दिया है। इसरो चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण के लिए 22 जुलाई को दोपहर 2:43 बजे लांच करने वाला है। बता दें कि सोमवार सुबह इसरो को जीएसएलवी-एमके-3 के क्रायोजेनिक इंजन में हीलियम लीकेज की वजह से चंद्रयान-2 की उड़ान रोकनी पड़ी। सोमवार तड़के 2:51 पर चंद्रयान-2 को उड़ान भरनी थी लेकिन लॉन्चिंग से 56 मिनट पहले मिशन को रोक दिया गया था।



मगर अब सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए इसरो दो संभावित शेड्यूल पर चंद्रयान-2 को लांच करेगा। इंजीनियर्स तकनीकी खामी दूर करने में जुटे हैं। अब इसरो ने प्रक्षेपण के नए समय को लेकर कोई आधिकारिक बयान भी जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें: अयोध्या केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 2 अगस्त से रोजाना होगी सुनवाई

इस मामले में एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि, 'इंजन में लिक्विड ऑक्सिजन और लिक्विड हाइड्रोजन भरने के बाद हीलियम को भरने का काम चल रहा था। हमें 350 बार तक हीलियम भरनी थी और आउटपुट को 50 बार पर सेट करना था, मगर तभी नोटिस किया कि हीलियम का प्रेशर तेजी से गिरने लगा। जो लीकेज की ओर इशारा कर रहा था।' उन्होंने बताया, 'टीम को देखना है कि लीकेज है कहां पर। हो सकता है कि यह कई जगह से हो।'

यह भी पढ़ें: PAK ने कुलभूषण जाधव केस पर खर्च किए 20 करोड़, 1 रुपये में भारत ने जीता केस

वहीं, इसरो के सह-निदेशक (जनसंपर्क) बीआर गुरुप्रसाद ने अगली तारीख को लेकर पहले ही कहा था कि, ‘प्रक्षेपण यान प्रणाली में टी-56 मिनट पर एक तकनीकी खामी दिखी। एहतियात के तौर पर चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण आज के लिए टाल दिया गया है।’

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: बेपटरी हुई गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस, कोई हताहत नहीं

Tags:    

Similar News