CISF की स्थापना के 50 साल, जानिए कब और कैसे हुई थी इसकी शुरुआत

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (Central Industrial Security Force) की आज 50वीं स्थापना दिवस है। इसकी आज 50 साल पहले 10 मार्च 1969 में की गई थी। भारत के इस सुरक्षा बल को पैरामिलिट्री फोर्स कहा जाता है।

Update: 2019-03-10 09:55 GMT

नई दिल्ली: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (Central Industrial Security Force) की आज 50वीं स्थापना दिवस है। इसकी आज 50 साल पहले 10 मार्च 1969 में की गई थी। भारत के इस सुरक्षा बल को पैरामिलिट्री फोर्स कहा जाता है। राजधानी दिल्ली में इसका मुख्यालय है। CISF की स्थापना के समय इसमें कुल 2800 कर्मचारी काम करते थे, लेकिन आज इस सुरक्षा बल में लगभग 165000 कर्मचारी हैं। आज हम आपको बताते है कि यह देश के लिए कितना है।

यह भी पढ़ें......कोलंबिया में प्लेन कैश होने से 12 की मौत, राष्ट्रपति इवान ने जताया शोक

CISF का कार्य

इसका मुख्य कार्य सरकारी कारखानों और अन्य सरकारी उपक्रमों को सुरक्षा देना। इसका काम केंद्र सरकार के औद्योगिक परिसरों की निगरानी करना है। ये बल देश के विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों की भी सुरक्षा के लिए काम करता है। CISF अपना उद्देश्य को पूरा करने के अलावा कई और कार्य भी करता है। सरकारी और गैर सरकारी गोपनीय कार्यों को सरक्षित रखना, बंदरगाहों और हवाई अड्डों को सुरक्षा प्रदान करना, आपदा प्रबंध और आग प्रबंध जैसे कार्यों को पूरा करना, परमाणु संस्थापनाओं को सुरक्षा प्रदान करना आदि शामिल है।

यह भी पढ़ें......कानपुर में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत, दो के आंखों की गई रोशनी

CISF के पद

-असिस्टेंट कमांडेंट

-सब- इंस्पेक्टर

-असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर

-हेड कांस्टेबल

-ड्राइवर

-कांस्टेबल

यह भी पढ़ें......मेरे साथ हैं नेताजी, उनसे पूछकर ही बनाई नई पार्टी: शिवपाल सिंह यादव

अकेले दिल्ली मेट्रो में CISF रोज 3000000 लोगों की सुरक्षा करता हैं, जबकि एयरपोर्ट पर रोज 700000 यात्रियों की सुरक्षा का जिम्मा CISF पर है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी CISF के 50वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में हिस्सा लिया और जवानों को संबोधित किया।

Tags:    

Similar News