जन्मदिन नहीं मनाएंगे, पर तोहफे में केजरीवाल को चाहिए ये

देश कोरोना से लड़ रहा है। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं रोजाना 60 हजार से ज्यादा केस आ रहे हैं और हजारों के लगभग मौत। एक समय था जब दिल्ली में भी कोरोना ज्यादा था। लेकिन अब इस पर काबू करने के लिए कई अहम फैसले लिए गए है। जिसके चलते अब राज्य में कोरोना कंट्रोल है।

Update: 2020-08-15 15:37 GMT
अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे CM केजरीवाल

नई दिल्ली: पूरा देश कोरोना से लड़ रहा है। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं रोजाना 60 हजार से ज्यादा केस आ रहे हैं और हजारों के लगभग मौत। एक समय था जब दिल्ली में भी कोरोना ज्यादा था। लेकिन अब इस पर काबू करने के लिए कई अहम फैसले लिए गए है। जिसके चलते अब राज्य में कोरोना कंट्रोल है।ऐसा देश 74 वें स्वाधीनता दिवस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है।

 

यह पढ़ें....मोदी की भौकाली कार: इससे लाल किले पहुंचे थे PM, बड़े से बड़े हथियार भी बेअसर

 

गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव

अब कोरोना ने शहर से गांवों की तरफ जा रहा है। गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव है। इसी कारण हमने गांवों में होम आइसोलेशन शुरू करने की तैयारी की है उन्होंने कहा कि इसे तीन भागों में लागू किया जाएगा। सबसे पहले हर गांव में दिल्ली सरकार ऑक्सीमीटर का इंतजाम करेगी। दूसरे चरण में वहां सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। बाकी मरीज की स्थिति खराब होने पर उसे तुरंत शहर भेज दिया जाएगा।

 

 

बर्थडे के दिन घर ना आएं

16 अगस्त को अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन है। लेकिन इस बार वे अपना बर्थडे नहीं मनाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा वे इस बार केक नहीं खिला रहा हैं, लेकिन उन्हें गिफ्ट चाहिए। उन्होंने कहा कि बर्थडे के दिन जो लोग घर आते हैं वो कृपया इस बार नहीं आएं।

 

यह पढ़ें....‘रेड अलर्ट’ हुआ जारी: 24 घंटे के अंदर मचेगी तबाही, विभाग ने दी जानकारी

 

उन्होंने कहा कि जो लोग मुझे गिफ्ट देना चाहते हैं वो जरूरतमंदों को ऑक्सीमीटर दान कर सकते हैं।साथ ही किसी भी गांव या एरिया की जिम्मेदारी ले सकते हैं। ये ही मेरा सबसे अच्छा गिफ्ट होगा

सीएम केजरीवाल ने कहा कि ये पूरी तरह से नीजि है। इसमें कोई सरकारी हस्‍तक्षेप नहीं है। एक ऑक्सीमीटर केंद्र बनाएंगे जिससे लोगों को मदद मिलेगी। मरीज को तत्काल पास के अस्पताल में ऑक्सीजन मुहैया कराई जाएगी। सभी लोग ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीमीटर डोनेट करें।

Tags:    

Similar News