Rahul Gandhi: अडानी की शेल कंपनियों में '20 हजार करोड़' किसके हैं, राहुल गांधी का BJP पर फिर हमला

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने कहा कि यह जो 20,000 करोड़ रुपए गौतम अडानी के शेल कंपनी में हैं ये किसके हैं? यह बेनामी हैं, यह किसके हैं। राहुल ने कहा कि भाजपा को इन सवालों के जवाब देना चाहिए।

Update: 2023-04-04 12:06 GMT
राहुल गांधी ( सोशल मीडिया)

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को अडानी मुद्दे पर घेरा है। राहुल गांधी ने कहा कि यह जो 20,000 करोड़ रुपए अडानी शेल कंपनी में हैं ये किसके हैं? यह बेनामी हैं, यह किसके हैं। राहुल ने कहा कि भाजपा को इन सवालों के जवाब देना चाहिए। राहुल गांधी से जब मीडिया ने सवाल किया कि कांग्रेस न्यायपालिका पर दबाव बना रही हैं, इस सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हर बार आप वही क्यों कह रहे हैं, जो भारतीय जनता पार्टी कह रही है।

बता दें कि राहुल गांधी अडानी के मामले में लगातार सवाल उठा रहे हैं। राहुल ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अडानी के मुद्दे को उठाया था। उन्होने कहा था कि मैं सवाल पूछना बंद नहीं करूंगा। अडाणी का नरेंद्र मोदी से क्या रिश्ता है? इन लोगों से मुझे डर नहीं लगता। अगर इनको लगता है कि मेरी सदस्यता रद्द करके, डराकर, धमकाकर, जेल भेजकर मुझे बंद कर सकते हैं। मैं हिन्दुस्तान के लोकतंत्र के लिए लड़ रहा हूं और लड़ता रहूंगा।

बता दें कि राहुल गांधी को मोदी सरनेम को लेकर मानहानि के मामले में सूरत कोर्ट की सेशंस कोर्ट से जमानत मिल गई है। राहुल गांधी को कोर्ट ने जो 2 साल की सजा सुनाई थी अब उस मामले में 13 अप्रैल को अगली सुनवाई होगी। सूरत कोर्ट से जमानत मिलने के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट किया था कि ये ‘मित्रकाल’ के विरुद्ध, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। इस संघर्ष में, सत्य मेरा अस्त्र है, और सत्य ही मेरा आसरा!

Tags:    

Similar News