भारत में कोरोना तोड़ रहा सारे रिकाॅर्ड! 15 लाख के पार पहुंचे मरीज, इतने लोगों की मौत

देश में कोरोना का कहर लगातार बरप रहा है। भारत में कोविड-19 के मामले बढ़कर 15 लाख के पार पहुंच गए हैं, वहीं, अब तक 34 हजार से ज्यादा लोग इस जानलेवा वायरस के शिकार बन चुके हैं। देश में मरीजों के ठीक होने की दर 64.24 प्रतिशत और संक्रमण से मरने वालों की दर 2.25 प्रतिशत है

Update: 2020-07-29 05:35 GMT

नई दिल्ली देश में कोरोना का कहर लगातार बरप रहा है। भारत में कोविड-19 के मामले बढ़कर 15 लाख के पार पहुंच गए हैं, वहीं, अब तक 34 हजार से ज्यादा लोग इस जानलेवा वायरस के शिकार बन चुके हैं। देश में मरीजों के ठीक होने की दर 64.24 प्रतिशत और संक्रमण से मरने वालों की दर 2.25 प्रतिशत है। कुल पुष्ट मामलों में देश में संक्रमित पाए गए विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। अभी भारत दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में तीसरे स्थान पर है। भारत से ऊपर ब्राजील और पहले स्थान पर अमेरिका है। हालांकि राहत की बात है कि दिल्ली और मुंबई में कोरोना संक्रमन के दर में गिरावट देखने को मिला है।

 

यह पढ़ें..लाखों नौकरियां: इन कंपनियों में जल्द करें Apply, चमकी युवाओं की किस्मत

 

 

खिलाफ मामला दर्ज

कोलाबा पुलिस ने विदेशी नागरिक और लॉज मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया। पता चला है कि आगा बेग गेस्ट हाउस में 59 विदेशी रह रहे थे। फरार विदेशी नागरिक भी उन्हीं में से एक है। अब बीएमसी ने बाकी सभी को क्वारंटाइन कर दिया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक सभी विदेशी सूडान के नागरिक हैं। झारखंड में भी कोरोना संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को कोविड-19 के 686 नए मामले सामने आए। 179 लोग ठीक हुए। जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गयी। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 9,563 है, जिसमें 5,485 सक्रिय मामले, 3,984 रिकवरी और 94 मौतें शामिल हैं।

 

अस्पतालों से छुट्टी

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से 38 और मरीजों की मौत होने से मंगलवार को मृतक संख्या बढ़कर 1,449 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि कोविड-19 के 2,134 नये मामले सामने आने से इसके कुल मामले बढ़कर 62,964 हो गए। राज्य में अभी 19,493 मरीजों का इलाज चल रहा हैं जबकि पिछले 24 घंटे में 2,105 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई।

चंडीगढ़ में मंगलवार को कोविड-19 के 24 नये मामले सामने आये जिससे इस केंद्र शासित प्रदेश में कुल मामले बढ़कर 934 हो गए है। एक मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। शहर में अब तक कुल 599 लोग ठीक हो चुके हैं। मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि अब तक जांच के लिए कुल 13,069 नमूने लिए गए हैं और उनमें से 12,076 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है जबकि 56 की रिपोर्ट का इंतजार है।

 

यह पढ़ें...जानिए कौन हैं परमहंस रामचन्द्र दास, राम मंदिर निर्माण में क्या है इनकी भूमिका

देश में लगातार दो दिनों से 5 लाख से ज्यादा कोविड-19 सैंपल टेस्ट किए जा रहे हैं। देश में अभी 1,310 टेस्टिंग लैब काम कर रहे हैं जिनमें 905 सरकारी जबकि 405 निजी लैब हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ट्वीट कर बताया कि देश में कोविड मरीजों का रिकवरी रेट बढ़कर 64.24% पर पहुंच गया है। वहीं, चौबीस घंटे में 35,176 कोविड- 19 मरीज ठीक हुए हैं। 7,948 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद मंगलवार को कुल संक्रमितों की संख्या 1 लाख, 10 हजार, 297 हो गई। अब तक 52,622 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। वहीं 56,527 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 58 और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,148 हो गई।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News