देश में कोरोना का कोहराम: पहली बार टूटा ये रिकाॅर्ड, 24 घंटे में आए इतने मरीज

भारत में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 28 लाख को पार कर चुका है। अब तक 28 लाख 36 हजार 926 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

Update: 2020-08-20 06:14 GMT
देश में कोरोना का कोहराम: पहली बार टूटा ये रिकाॅर्ड, 24 घंटे में आए इतने मरीज

नई दिल्ली: भारत में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 28 लाख को पार कर चुका है। अब तक 28 लाख 36 हजार 926 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 69 हजार 652 नए के सामने आए हैं।

इसके पहले 12 अगस्त को सबसे ज्यादा 67 हजार 66 मरीज पाए गए थे। बुधवार को कोरोना वायरस ने 977 लोगों की जान ले ली। बीते 24 घंटे में 59 हजार 365 लोग ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक संक्रमण के कारण 53 हजार 994 मरीजों की जान जा चुकी है।

ताजा आंकड़ा

स्वास्थ्य मंत्रालय के अपडेट के मुताबिक, देश में अभी कोरोना के 6 लाख 86 हजार 395 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 53 हजार 866 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 20 लाख 96 हजार 665 लोग इस जानलेवा वायरस से जंग जीत चुके हैं।

कोरोना टेस्ट करता स्वास्थ्यकर्मी

यह भी पढ़ें...कोरोना पर नया खुलासा: लोग मल से छोड़ रहे कोरोना, जांच में सामने आई ये बात

24 घंटे में इन राज्यों में सबसे अधिक गई जान

बीते 24 घंटे में कोरोना से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 346 लोगों की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश में 53, पंजाब में 22, मध्य प्रदेश में 18, गुजरात में 17, उत्तराखंड में 14, जम्मू कश्मीर में 11, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, ओडिशा और असम में 10-10, दिल्ली में 9, तेलंगाना और गोवा में 8-8, केरल में 7, पुडुचेरी में 6, छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा में 3-3 और हिमाचल प्रदेश में 2 मौतें हुईं। सिक्किम, लद्दाख, चंडीगढ़ में एक-एक मरीज ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें...सुशांत केस: बेटे की संपत्ति पर पिता का नया खुलासा, कही ये बड़ी बात

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर एक दिन में पांच हजार से अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। बुधवार को अब तक के सबसे 5156 नए मरीज सामने आए हैं। इससे पहले 11 अगस्त को 5130 मरीज पाए गए थे। अब तक प्रदेश में कुल 168556 कोरोना संक्रमित हो गए हैं। यूपी में अभी 49645 एक्टिव कोरोना मरीज हैं, जबकि 115227 लोग ठीक हो चुके हैं। कुल 2638 मरीजों की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें...एक और आत्महत्या: फेमस आर्टिस्ट की मौत, बाथटब में मिला शव

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News