गड़बड़ी के बाद अब आरोग्य सेतु ऐप पर आई बड़ी खबर, जानिए पूरा मामला

कोरोना वायरस पर सरकार के ऐप आरोग्य सेतु में तकनीकी खराबी आ गई जिसके कारण वह काम करना बंद कर दिया था। ऐप को खोलने करने पर 503 टेंपररली अनअवेलेबल एरर दिखाई दे रहा था, तो वहीं, कुछ यूजर्स का लॉग इन भी नहीं कर पा रहे थे।

Update: 2020-06-30 20:32 GMT

नई दिल्ली: कोरोना वायरस पर सरकार के ऐप आरोग्य सेतु में तकनीकी खराबी आ गई जिसके कारण वह काम करना बंद कर दिया था। ऐप को खोलने करने पर 503 टेंपररली अनअवेलेबल एरर दिखाई दे रहा था, तो वहीं, कुछ यूजर्स का लॉग इन भी नहीं कर पा रहे थे। हालांकि अच्छी खबर यह है कि अब आरोग्य सेतु एप को ठीक कर लिया गया है।

बता दें कि आरोग्य सेतु ऐप कोरोना से बचाने में अहम भूमिका निभाता है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए मोदी सरकार ने इस एप को लाॅन्च किया था। गड़बड़ी होने के बाद आरोग्य सेतु की तरफ से ट्वीट कर जानकारी दी गई कि कुछ यूजर्स को आरोग्य सेतु पर लॉग इन करने में दिक्कत आ रही है, हमारी तकनीकी टीम काम कर रही है, समस्या को जल्द ठीक कर लिया जाएगा। आखिरकार अब आरोग्य सेतु एप को ठीक कर लिया गया है।



यह भी पढ़ें...एटा जेल में पहुंचा कोरोना, एक महिला संक्रमित, प्रशासन में मचा हड़कंप

एप में गड़बड़ी होने के बाद से सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई थी कि इसे हैक कर लिया गया है। इस एप को अभी तक 12 करोड़ से ज्यादा लोग डाउनलोड किया है। पीएम मोदी ने कहा था कि यह एप कोरोना वायरस से जंग में सहायता करेगा। यह एप भारत में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए हेल्थ एप्स में शामिल हो गया है।



यह भी पढ़ें...जिले में कोरोना का कहर, नगर पालिका के 4 कर्मचारी समेत मिले 34 केस, एक की मौत

सरकार ने लोगों से आरोग्य सेतु ऐप को मोबाइल में डाउनलोड करने की अपील की है। इसके बाद में निजी और सरकारी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए आरोग्य सेतु ऐप को अनिवार्य किया गया है।

यह भी पढ़ें...CM योगी करेंगे बड़े अभियान का आगाज, पूरे प्रदेश को ऐसे देंगे सुरक्षा

जानिए आरोग्य सेतु ऐप के बारे में

आरोग्य सेतु ऐप हिंदी और अंग्रेजी समेत 11 भाषाओं में उपलब्ध है। इसमें आप आसपास के 10 किलोमीटर तक के क्षेत्र की जानकारी ले सकते हैं। इसको डाउनलोड करने के बाद मोबाइल नंबर से इसमें रजिस्टर करना पड़ता है। इस ऐप के जरिए आफ जान सकते हैं कि हमारे आसपास कौन और कितने लोग कोरोना संक्रमित हैं।

Tags:    

Similar News