राफेल लड़ाकू विमान लेने इस दिन फ्रांस जाएंगे राजनाथ सिंह

राफेल एक फ्रेंच दोहरे इंजन वाला, कैनर्ड डेल्टा विंग, मल्टीरोल डेसॉल्ट एविएशन द्वारा डिजाइन और निर्मित लड़ाकू विमान है। यह 4.5 जेनरेशन मीडियम मल्टीरोल एयरक्राफ्ट है।

Update: 2023-04-14 20:19 GMT
राफेल लड़ाकू विमान लेने इस दिन फ्रांस जाएंगे राजनाथ सिंह

नई दिल्ली: आठ अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह फ्रांस जाएंगे। राजनाथ सिंह पहले भारतीय राफेल लड़ाकू विमान लेने के लिए फ्रांस जा रहे हैं। फ्रांसीसी फर्म डसॉल्ट एविएशन ने भारत के लिए राफेल विमानों को बनाया है। पहले जानकारी दी गई थी कि राफेल की डिलीवरी 20 सितंबर तक हो जाएगी लेकिन अब सूत्रों का कहना है कि इसकी डिलीवरी आठ अक्टूबर को की जाएगी।

यह भी पढ़ें: मथुरा से PM मोदी आज करेंगे प्लास्टिक के खात्मे की मुहिम का आगाज

सूत्रों का कहना है कि आठ अक्टूबर को दशहरा और वायुसेना दिवस दोनों ही हैं। इसलिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, रक्षासचिव अजय कुमार और कुछ अन्य वरिष्ठ आठ अक्टूबर को भारतीय राफेल लड़ाकू विमान लेने फ्रांस जाएंगे। जानकारी के अनुसार, फ्रांस के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और डसॉल्ट एविएशन के अधिकारी भी भारत को राफेल विमान सौंपने के लिए आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें: महंगाई की मार झेल रहा पाकिस्तान : पेट्रोल से महंगा हुआ दूध, चेक करें रेट

इसलिए खास है राफेल

राफेल एक फ्रेंच दोहरे इंजन वाला, कैनर्ड डेल्टा विंग, मल्टीरोल डेसॉल्ट एविएशन द्वारा डिजाइन और निर्मित लड़ाकू विमान है। यह 4.5 जेनरेशन मीडियम मल्टीरोल एयरक्राफ्ट है। हथियार की एक विस्तृत श्रृंखला के साथ सुसज्जित, राफेल का उद्देश्य वायु वर्चस्व, हस्तक्षेप, हवाई पुनर्मिलन, जमीन समर्थन, गहराई से मार, विरोधी जहाज हड़ताल और परमाणु प्रतिरोध मिशन करने का है। राफेल को डेसॉल्ट द्वारा ‘ओमनीरोले’ विमान के रूप में जाना जाता है।

यह भी पढ़ें: आर्टिकल 370: अब इस बड़े एजेंडे पर काम करेगी मोदी सरकार

Tags:    

Similar News