Delhi Assembly Election 2025: CM आतिशी को हराने के लिये कांग्रेस ने चल दिया बड़ा दांव! इस पूर्व AAP नेता को बना सकती है उम्मीदवार
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली चुनाव को लेकर कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक राजधानी में हुआ। इस बैठक में कुल 35 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर गहरी चर्चा हुई।सूत्रों के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाउ कालकाजी सीट से अलका लांबा का नाम लगभग तय माना जा रहा है।;
Alka Lamba (photo: social media )
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली चुनाव को लेकर कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक राजधानी में हुआ। इस बैठक में कुल 35 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर गहरी चर्चा हुई, और 28 सीटों के नाम लगभग तय कर लिए गए। हालांकि, 7 सीटों पर फैसला अभी बाकी है, जो भविष्य में और अधिक दिलचस्प हो सकता है।
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाउ कालकाजी सीट से अलका लांबा का नाम लगभग तय माना जा रहा है। यह कांग्रेस CEC की दूसरी बैठक थी, जहां सीमापुरी, जंगपुरा, मटिया महल और बिजवासन जैसी प्रमुख सीटों पर भी चर्चा की गई। इन सीटों से संभावित उम्मीदवारों के नामों की बात करें तो, सीमापुरी से राजेश लिलोठिया, जंगपुरा से फरहाद सूरी, मटिया महल से आसिम अहमद और बिजवासन से देवेंद्र सहरावत का नाम चर्चा में है।
कौन है अलका लांबा?
अब बात करते हैं अलका लांबा की। दिल्ली में कांग्रेस की एक कद्दावर नेता के तौर पर पहचानी जाती हैं, और महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। हालांकि, 2014 में कांग्रेस से अलग होकर उन्होंने आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं, और 2015 में चांदनी चौक से विधायक बनीं। लेकिन 2019 में उन्होंने आप से इस्तीफा देकर फिर से कांग्रेस में वापसी की। अब, दिल्ली में कांग्रेस की रणनीतियों में उनका नाम एक बार फिर से चर्चा में है।