ब्रिटेन के बाद दिल्‍ली में जनमत संग्रह चाहते हैंं अरविंद केजरीवाल

Update: 2016-06-24 10:53 GMT

नई दिल्ली: जनमत संग्रह के बाद शुक्रवार को ब्रिटेन यूरोपियन यूनियन से अलग हो गया है। इंग्लैंड से दूर दिल्ली में बैठी आम आदमी पार्टी (आप) भी अब राज्य में ऐसे ही जनमत संग्रह पर विचार कर रही है। शुक्रवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस पर ट्वीट किया है।

-दिल्ली के सीएम केजरीवाल की सरकार लंबे समय से दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग कर रही है।

-हर बार उन्हें केंद्र के रवैये और राजनीतिक दबाव के कारण इस मुद्दे पर पीछे हटना पड़ा है।

-केजरीवाल ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि यूके रेफरेंडम के बाद जल्द ही दिल्ली में भी पूर्ण राज्य को लेकर जनमत संग्रह किया जाएगा।

Tags:    

Similar News