भूकंप से कांपा देश: सुबह-सुबह हिली धरती, घरों से बाहर भागे लोग, अंडमान में 5.8 मापी गई तीव्रता

Earthquake In Andaman: अंडमान निकोबार में शनिवार (29 जुलाई) को भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूंकप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप के झटके देर रात में महसूस किए हैं

Update: 2023-07-29 02:14 GMT
सांकेतिक तस्वीर ( सोशल मीडिया)

Earthquake In Andaman: अंडमान निकोबार में शनिवार (29 जुलाई) को भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूंकप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप करीब 12.53 बजे आया। भूकंप का केंद्र अंडमान द्वीप समूह था। भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 5.8 मापी गई है। गौरतलब है कि अंडमान निकोबार द्वीप समूह भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में आता है। हालांकि अभी तक इससे किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र अंडमान द्वीप समूह था। भूकंप 69 किलोमीटर की गहराई में आया था। वहीं, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है। रात में घरों के अंदर सो रहे लोगों के जैसे ही भूकंप के झटकों का एहसास हुआ, सभी घरों से बाहर भागने लगे। गनीमत यह है कि भूकंप से किसी भी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

अफगानिस्तान और अरूणाचल प्रदेश में आया भूकंप

बता दें इससे पहले कल ही यानी कि शुक्रवार (28 जुलाई) को शाम 6 बजकर 9 मिनट पर अफगानिस्तान में भूकंप आया था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 दर्ज की गई थी। इससे पहले अफगानिस्तान में ही 23 जुलाई को आठ बजकर छियालिस मिनट पर भूकंप आया था तब तीव्रता 4.6 मापी गई थी। अरुणालचल प्रदेश में भी शुक्रवार को आठ बजकर पचास मिनट पर भूकंप आया था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक ये झटके पैंगिन के उत्तर में महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई थी।

भूकंप सबसे ज्यादा खतरनाक कब होता है?

- 0 से 1.9 सीज्मोग्राफ से मिलती है जानकारी।
- 2 से 2.9 बहुत कम कंपन पता चलता है।
- 3 से 3.9 ऐसा लगेगा कि कोई भारी वाहन पास से गुजर गया।
- 4 से 4.9 घर में रखा सामान अपनी जगह से नीचे गिर सकता है।
- 5 से 5.9 भारी सामान और फर्नीचर भी हिल सकता है।
- 6 से 6.9 इमारत का बेस दरक सकता है।
- 7 से 7.9 इमारतें गिर जाती हैं।
- 8 से 8.9 सुनामी का खतरा, ज्यादा तबाही।
- 9 या ज्यादा सबसे भीषण तबाही, धरती का कंपन साफ महसूस होगा।

Tags:    

Similar News