Farmers Protest: किसानों का बड़ा ऐलान, 26 मार्च को करेंगे भारत बंद

किसान नेताओं ने मीडिया से कहा कि 26 मार्च को आंदोलन के चार महीने पूरे होने पर पूर्ण रूप से भारत बंद करेंगे। उनका कहना है कि सुबह से शाम तक शांतिपूर्ण भारत बंद प्रभावी रहेगा।

Update: 2021-03-10 16:20 GMT
26 मार्च को किसान आंदोलन को चार महीने पूर हो जाएंगे। किसानों ने आदलोन के 4 महीने पूरे होने पर 26 मार्च को भारत बंद का ऐलान किया है।

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी होने हैं। 26 मार्च को किसान आंदोलन को चार महीने पूर हो जाएंगे। किसानों ने आदलोन के 4 महीने पूरे होने पर 26 मार्च को भारत बंद का ऐलान किया है। तो वहीं 15 मार्च को किसान संगठन, ट्रेड यूनियन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।

किसान नेताओं ने मीडिया से कहा कि 26 मार्च को आंदोलन के चार महीने पूरे होने पर पूर्ण रूप से भारत बंद करेंगे। उनका कहना है कि सुबह से शाम तक शांतिपूर्ण भारत बंद प्रभावी रहेगा। किसान संगठनों ने कहा कि किसान 19 मार्च को 'मंडी बचाओ-खेती बचाओ' दिवस मनाएंगे। किसान संगठनों ने भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव का शहीदी दिवस मनाने का भी निर्णय लिया है।

किसान नेता ने कहा कि 28 मार्च को होलिका दहन के दौरान नए कृषि कानूनों की प्रतियां भी जलाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन का देश दुनिया पर क्या प्रभाव पड़ रहा है? यह मुद्दा धरना स्थल में छाया हुआ है।

ये भी देखें: वरिष्ठ पत्रकार कमल दीक्षित का निधन, आईआईएमसी के महानिदेशक ने जताया दु:ख

उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्यों से पंचायत कर आ रहे किसान नेताओं से आंदोलनकारी किसान वहां की जानकारी लेने का काम कर रहे हैं। मिल रही जानकारियों किसान और अधिक उत्साहित हैं।

ये भी देखें: भारतीय सेना में कैप्‍टन बने अनुराग ठाकुर, ऐसा सम्मान पाने वाले बने पहले मंत्री

गौरतलब है कि इससे पहले किसानों ने 6 मार्च को आंदोलन के 100 दिन पूरे होने पर देशभर में चक्का जाम किया था। किसानों ने सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चक्का जाम किया था। किसानों का कहना है कि कृषि कानून के खिलाफ अपनी रणनीति साफ कर दी है। उनका कहना है कि जब तक सरकार इन तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती है, तब तक किसान धरना जारी रहेगा।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News