झारखंड: धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर सहित 4 की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, CISF तैनात

Update: 2017-03-21 19:01 GMT

धनबाद: जिले में गैंगवार में पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत 4 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने करीब 50 राउंड गोलियां चलाई थीं।बताया जा रहा है कि नीरज सिंह को 17 गोलियां मारी गईं। इस खूनी खेल को धनबाद के सबसे बड़े गैंगवार में गिना जा रहा है।घटना के बाद मृतक नीरज सिंह के समर्थकों ने अस्पताल के बाहर भारी हंगामा किया है। मामले को बढ़ता देख सीआईएसएफ की एक टुकड़ी को धनबाद में तैनात कर दी गई है।

मृतक पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह झरिया से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक संजीव सिंह के चेचरे भाई थे। नीरज धनबाद विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं। बताया जाता है कि झरिया विधायक संजीव सिंह और नीरज सिंह के बीच राजनीतिक खींचतान चल रही थी। इसके अलावा कई और वजहें भी थीं जिससे दोनों भाइयों में अक्सर टकराव की स्थिति बनी रहती थी।

ऐसे दिया घटना को अंजाम

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, मंगलवार देर शाम नीरज सिंह अपनी फॉर्च्यूनर कार से घर वापस लौट रहे थे। तभी दो बाइक सवार हमलावरों ने कार पर ताबड़तोड़ गालीबारी की। इस गोलीबारी में नीरज सिंह, उनके मित्र अशोक यादव और गाड़ी का ड्राइवर और बॉडीगार्ड घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमलावरों ने इस घटना को धनबाद के स्‍टील गेट के पास अंजाम दिया।

आगे की स्लाइड में पढ़ें बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का इसी घटना पर ट्विट ...

हाल ही में हुई थी नीरज के सहयोगी की हत्या

बताया जाता है कि हाल ही में झरिया विधायक संजीव सिंह के एक सहयोगी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात में पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह का नाम सामने आया था। नीरज सिंह के घरवालों की मानें, तो घटना के बाद से ही परिवार में खूनी संघर्ष की आशंका बढ़ गई थी। इस हत्याकांड के बाद नीरज सिंह के परिजन इसे बदले की कार्रवाई ही मान रहे हैं।

बीजेपी सरकार अपराधियों को दे रही संरक्षण

इस घटना के बाद बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्‍वी यादव ने राज्य की बीजेपी सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। कहा, कि 'झारखंड में कानून-व्‍यवस्‍था की स्थिति बेहद खराब है। धनबाद के पूर्व उप मेयर को दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया गया।'



Tags:    

Similar News