...तो इसलिए अटल जी से नाराज हो गए थे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह

Update: 2018-08-17 08:15 GMT

लखनऊ: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सत्ता में लाने का श्रेय बेशक पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव को जाता है लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी ने ही उन्हें की पेचीदगियों से वाकिफ करवाया है। वो वक्त ही कुछ और था जब अटल जी नरसिंह राव कैबिनेट में वित्त मंत्री रहे मनमोहन सिंह पर काफी सियासी प्रहार करते थे।

यह भी पढ़ें: अटल बिहारी वाजपेयी होने का मतलब

ऐसे में एक बार मनमोहन सिंह अटल जी से नाराज हो गए, जिसके बाद उन्होंने वित्त मंत्री पद से इस्तीफे तक का इरादा बना लिया था। हालांकि, इसके बाद खुद अटल जी उनको मनाने के लिए उनसे मिलने गए। इस दौरान अटल जी ने मनमोहन सिंह को समझाया कि आलोचनाओं को कभी खुद पर नहीं लेना चाहिए। इसके बाद मनमोहन सिंह ने हमेशा उनकी बात याद रखी।

Tags:    

Similar News