रांची का ऐसा रईस: BMW कार से कर रहा कचरा सफाई, इसलिए उठाया क़दम

रांची के प्रिंस श्रीवास्तव ने क़रीब डेढ़ साल पहले पिता को गिफ्ट देने लिए BMW कार ख़रीदी। शुरुआत के एक महीने में ही टायर ब्लास्ट कर गया। दूसरे महीने में दूसरा टायर फट गया। शुरुआती दिनों में ही गाड़ी का एक्सेल टूट गया।

Update: 2020-11-24 12:56 GMT
रांची का ऐसा रहीस: BMW कार से कर रहा कचरा सफाई, इसलिए उठाया क़दम (Photo by social media)

रांची: रांची में BMW कार से शहर का कचरा साफ किया जा रहा है। सुनने में भले ही ये अजीब लगे लेकिन ये सौ फीसदी सच है। जिस रांची नगर निगम के पास शहर की सफाई के लिए ट्रैक्टर भी पर्याप्त संख्या में मौजूद नहीं है। उसी शहर में BMW से कचरा उठाते देखना हैरत में डाल देता है। लाखों रूपए की कार से कचरा साफ करने के पीछे एक रोचक कहानी है जो गाड़ी की सर्विस से जुड़ा है। इस कहानी से ये भी पता चलता है कि, वर्ल्ड क्लास रेंज की गाड़ियां भी लोगों को संतुष्टि नहीं दे पा रही हैं।

ये भी पढ़ें:डीएम व सीडीओ का विभिन्न कार्यालयों में औचक निरीक्षण, मचा हड़कम्प

BMW बनी मुसीबत का सबब

रांची के प्रिंस श्रीवास्तव ने क़रीब डेढ़ साल पहले पिता को गिफ्ट देने लिए BMW कार ख़रीदी। शुरुआत के एक महीने में ही टायर ब्लास्ट कर गया। दूसरे महीने में दूसरा टायर फट गया। शुरुआती दिनों में ही गाड़ी का एक्सेल टूट गया। एयर कंडिशन ने काम करना बंद कर दिया। गाड़ी स्टार्ट करने के लिए आठ लोगों से धक्का लगाना पड़ा। प्रिंस कहते हैं कि, जब लाखों रूपए की गाड़ी कबाड़ बन गई है तो फिर ऐसी गाड़ी से कूड़ा ही उठाना बेहतर होगा। लिहाज़ा, उन्होने अपने आस-पास के इलाके से कचरा उठाना शुरू कर दिया।

BMW की सर्विस से नाराज़गी

रांची के प्रिंस श्रीवास्तव की मानें तो कार ख़रीदने के दौरान तमाम सुविधाएं देने की बात कही गई। हालांकि, जैसे ही गाड़ी में ख़राबी आनी शुरू हुई सर्विस सेंटर ने सिर्फ बिल थमाया लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं किया। उन्होने बार-बार पूछा कि, आखिर पैसे किस वजह से लिए जा रहे हैं जब कार की सर्विस दिनों दिन खराब होती जा रही है। इसपर सर्विस सेंटर के लोग एक काउंटर से दूसरे काउंटर में घूमाते रहे। आजिज आकर उन्होने गाड़ी से कचरा उठाना शुरू किया ताकि, लोगों तक बात पहुंचाई जा सके।

jharkhand-matter (Photo by social media)

अन्य कार मालिक भी परेशान

प्रिंस श्रीवास्तव की मानें तो उन्होने BMW कार से जब कचरा उठाने का विजुअल इंटरनेट पर अपलोड किया तो कई लोगों ने उनसे संपर्क किया। रांची के 18 BMW कार मालिकों ने उनके साथ मिलकर कानूनी लड़ाई का मन बनाया है। प्रिंस श्रीवास्तव की मानें तो दूसरे कार मालिक भी BMW की सर्विस से खासे नाराज़ हैं। हालांकि, अबतक किसी ने भी खुलकर बोलना ज़रूरी नहीं समझा। उनके सामने आने के बाद दूसरे BMW के कार मालिक सामने आ रहे हैं। जल्द ही इसे लेकर आंदोलन शुरू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:दोबारा लॉकडाउन से आफत: नई मुसीेबत के लिए तैयार देश, लागू होगा नया नियम

ढोल नगाड़े के साथ प्रदर्शन

रांची के प्रिंस श्रीवास्तव की मानें तो जिन 18 BMW कार मालिकों ने उन्हे समर्थन दिया उनके साथ मिलकर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। सर्विस सेंटर के बाहर ढोल नगाड़े के साथ विरोध किया जाएगा ताकि, कार मालिकों की परेशानी को समझा जा सके। हालांकि, अबतक सर्विस सेंटर की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

रिपोर्ट- शाहनवाज़

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News