पहले कभी नहीं देखी होगी ऐसी इंगेजमेंट, सात समुद्र पार तक हो रही चर्चा

कोरोना वायरस का असर अब देश के अलग-अलग राज्यों में देखने को मिल रहा है। अब तक सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में मिले हैं और इसका असर गुजरात में भी दिख रहा है।

Update: 2020-03-19 11:38 GMT

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का असर अब देश के अलग-अलग राज्यों में देखने को मिल रहा है। अब तक सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में मिले हैं और इसका असर गुजरात में भी दिख रहा है।

ऐसे में स्थानीय प्रशासन किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता है। इस वजह से राज्य सरकार ने कोरोना वायरस के डर से मार्च के अंत तक स्टैचू ऑफ यूनिटी (ऊंचाई-182 मीटर) के लिए नई बुकिंग बंद कर दी है।

गुजरात से ही अब खबर आ रही है कि यहां कोरोना वायरस के खौफ के कारण वीडियो कॉल पर ही दो परिवारों के बीच इंगेजमेंट सेरेमनी करा दी गई।

ये भी पढ़ें...कोरोना वायरस नया नहीं: 50 साल पुराना, जानवरों के बाद मनुष्य में फैल रहा

देश में ये अपनी तरह का पहला मामला है। जिसमें दो परिवार के लोग वीडियो कॉल पर मौजूद थे। दुनिया भर के कई बड़े समाचार पत्रों में इस खबर को प्रमुखता से पब्लिश किया गया है।

देश में ऐसा पहला मामला आया है जिसने कोरोना के खौफ से वीडियो काल के जरिए अपने बच्चों की इंगेजमेंट की। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है।

दूसरे देशों की मीडिया संस्थानों ने भी इस लाइव इंगेजमेंट के वीडियो से अपने यहां खबर प्रकाशित की है। ऐसा कहा जा रहा है कि कोरोना के खौफ के बाद कुछ जगहों पर इस तरह से समारोहों का आयोजन किया जा रहा है और कम से कम लोग इसमें हिस्सा ले रहे हैं।

कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच दीपिका पादुकोण ने विराट कोहली को किया चैलेंज

पीएम मोदी के संबोधन में लॉकडाउन नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को आठ बजे कोरोना वायरस के संबंध में देश को संबोधित करेंगे। कयास लगाए जा रहे थे कि पीएम मोदी देश को लॉकडाउन करने की घोषणा कर सकते हैं। मगर सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री ऐसा कुछ नहीं करने वाले हैं।

महाराष्ट्र में भागने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

महाराष्ट्र में अगर कोई आइसोलेशन वार्ड से भागने की कोशिश करने वालों के लिए पुलिस एपिडेमिक डिजेज एक्ट के तहत कार्रवाई करेगी।

तमिलनाडु में 2500 से ज्यादा के खिलाफ केस

चेन्नई पुलिस ने तमिलनाडु थाउहीड जमाथ के 4 पदाधिकारियों और 2500 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन लोगों ने बुधवार को बिना अनुमति सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन का आयोजन किया था।

दिल्ली में चर्च बंद

दिल्ली कैथॉलिक चर्च के फादर रोबिनसन ने 31 मार्च तक रविवार की प्रार्थना को निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रार्थना की लाइव स्ट्रीमिंग सोशल मीडिया पर की जाएगी।

छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में धारा 144

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अनुसार रायपुर और अन्य नगर निगमों में धारा 144 लगा दी गई है। इसके जरिए अब यहां भीड़ के जुटने पर रोक होगी।

जापान से लौटे 16 संक्रमित इलाज के बाद घर लौटे

जापान के एक क्रूज में कोरोना वायरस का शिकार हुए 16 भारतीय नागरिक इलाज के बाद घर लौट गए हैं। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को राज्यसभा में यह जानकारी दी। राज्यसभा में विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने बताया कि डायमंड प्रिंसेस क्रूज शिप पर कुल 138 भारतीय थे, जिनमें 132 क्रू सदस्य थे।

उन्होंने बताया कि इनमें से 119 को 27 फरवरी को भारत लाया गया था। इनमें 16 लोग पॉजीटिव पाए गए थे। अब ये सभी लोग इलाज के बाद घर लौट गए हैं।

ये भी पढ़ें...वैज्ञानिकों ने खोज लिया कोरोना का राज, चीन ने ऐसे बनाया ये खतरनाक वायरस

Tags:    

Similar News