Haryana Election 2024: कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी, इन 9 नेताओं को मिला टिकट

Haryana Election 2024: कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में नौ उम्मीदवारों के नाम हैं।

Newstrack :  Network
Update: 2024-09-08 17:30 GMT

Haryana Election 2024 (Pic: Social Media)

Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची आज देर रात जारी कर दी है। इस सूची में नौ नेताओं के नाम हैं। बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए बृजेंद्र सिंह को उचाना से कांग्रेस उम्मीदवार होंगे। थानेसर से अशोक अरोड़ा, गन्नौर से कुलदीप शर्मा, उचाना कलां से बृजेंद्र सिंह, टोहाना से परमवीर सिंह, तोशाम से अनिरुद्ध चौधरी, महम से बलराम दांगी, नांगल चौधरी से श्रीमती मंजू चौधरी, बादशाहपुर से वर्धन यादव और गुरूग्राम से मोहित ग्रोवर को टिकट दिया गया है।  

कांग्रेस पार्टी ने  6 सितंबर को हरियाणा चुनाव के लिए 31 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की थी। इस सूची में पार्टी ने पूर्व हरियाणा मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा का नाम भी शामिल था। उन्हें गरही सांपला किलोई सीट से टिकट दिया गया है। इसके अलावा, सोनीपत से सुरेंद्र पंवार, गोहाना से जगबीर सिंह मलिक और रोहतक से भरत भूषण बत्रा को टिकट मिला है।

आप और कांग्रेस के गठबंधन पर स्थिति साफ नहीं 

हरियाणा विधानसभा चुनाव में गठबंधन के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों की संख्या को लेकर गतिरोध पैदा होने के बाद, दोनों दलों के नेताओं ने पिछले 48 घंटों में कई बैठक कर मतभेदों को दूर कर लिया है। दोनों दलों के सूत्रों के अनुसार, गठबंधन को लेकर घोषणा सोमवार 9 सितंबर, 2024 को होने की संभावना है। AAP ने कहा था कि वह रविवार यानी 8 सितंबर, 2024 को उम्मीदवारों की एक अलग सूची की घोषणा करेगी, लेकिन ऐसा नहीं किया। पार्टी के एक सूत्र ने कहा कि 90 सदस्यीय विधानसभा में उसे पांच से छह सीटें मिलने की संभावना है। जिसमें पेहोवा, गुल्हा, जिंद, कलायत और गुरुग्राम सीटें प्रस्तावित थीं। साथ ही हरियाणा-पंजाब सीमा के पास सिरसा की एक और सीट भी मिल सकती है। 



Tags:    

Similar News