PM Modi In France: फ्रांस में बैठे पीएम मोदी ने भारत ऊर्जा सप्ताह 2025 का किया उद्घाटन, होगा ये फायदा

PM Modi In France: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस से भारत ऊर्जा सप्ताह 2025 कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उर्जा क्षेत्र का देश के विकास में कितना योगदान है। उसके बारे में उन्होंने बताया।;

Update:2025-02-11 12:34 IST

PM Modi inaugurates India Energy Week 2025

PM Modi In France: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर फ्रांस गए हुए हैं। वहां से उन्होंने मंगलवार यानी आज वर्चुअली भारत ऊर्जा सप्ताह 2025 कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत में अनेक खोजों और बढ़ते पाइपलाइन इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बढ़ रही है और इसके कारण आने वाले समय में प्राकृतिक गैस का उपयोग भी बढ़ने वाला है।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा, " इन सभी क्षेत्रों में आपके लिए निवेश के अवसर बन रहे हैं। आज भारत में मेक इन इंडिया, लोकल सप्लाई चेन पर बहुत बड़ा फोकस है। भारत में PV मॉड्यूल समेत अनेक प्रकार के हार्डवेयर के निर्माण की बहुत संभावनाएं हैं। हम लोकल मैन्युफैक्चरिंग को सपोर्ट कर रहे हैं।"

भारत के विकास में ऊर्जा क्षेत्र की बड़ी भूमिका है

प्रधानमंत्री ने कहा, "आज दुनिया का हर विशेषज्ञ कह रहा है कि 21वीं सदी भारत की सदी है। भारत न केवल अपना विकास कर रहा है, बल्कि विश्व का भी विकास कर रहा है और इसमें हमारे ऊर्जा क्षेत्र की बहुत बड़ी भूमिका है। भारत की ऊर्जा महत्वाकांक्षा 5 स्तंभों पर टिकी है।"

PM Modi का संबोधन एक्स पर पोस्ट


फ्रांस और अमेरिकी दौरे पर निकले PM मोदी

बता दें कि प्रधामंत्री 10 से 12 फरवरी के लिए फ्रांस दौरे पर हैं। वे वहांफ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ AI एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता करने के लिए पेरिस, फ्रांस के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री राष्ट्रपति मैक्रों के साथ वार्ता भी करेंगे और संयुक्त रूप से कई द्विपक्षीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। फ्रांस दौरा समाप्त कर पीएम मोदी अमेरिकी दौरे पर जाएंगे।

Tags:    

Similar News