Punjab AAP MLA Meeting: पंजाब के AAP नेताओं के साथ केजरीवाल की दिल्ली में बड़ी बैठक, विधायकों के टूटने के दावे से मची खलबली

Punjab AAP MLA Meeting Today: कांग्रेस की ओर से दावा किया गया है कि पंजाब में आप के 35 विधायक दल बदलने के लिए तैयार हैं। पंजाब में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया है कि इनमें से 30 विधायक उनके संपर्क में हैं।;

Written By :  Anshuman Tiwari
Update:2025-02-11 12:07 IST

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान  (फोटो: सोशल मीडिया )

Punjab AAP MLA Meeting Today: दिल्ली के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के हार के बाद इन दिनों पंजाब की सियासत गरमाई हुई है। आप मुखिया अरविंद केजरीवाल ने आज पंजाब के मंत्रियों और विधायकों की बड़ी बैठक बुलाई है। दिल्ली के कपूरथला हाउस में होने वाली इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, उनकी कैबिनेट के मंत्री और विधायक कपूरथला हाउस पहुंच गए हैं। जानकारों का कहना है कि पंजाब में पार्टी में बढ़ते असंतोष को थामने के लिए यह बैठक बुलाई गई है। इस बैठक के लिए मुख्यमंत्री मान ने 10 फरवरी को होने वाली अपनी कैबिनेट बैठक भी टाल दी थी। अब यह बैठक 13 फरवरी को बुलाई गई है।

दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से दावा किया गया है कि पंजाब में आप के 35 विधायक दल बदलने के लिए तैयार हैं। पंजाब में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया है कि इनमें से 30 विधायक उनके संपर्क में हैं। उनके इस बयान ने पंजाब से लेकर दिल्ली तक खलबली मचा दी है। दिल्ली के भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा के बाद बाजवा ने भी दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे। वैसे दिल्ली पहुंचे आप विधायकों ने दावा किया है कि राज्य में न तो मुख्यमंत्री बदलेगा और न तो विधायक टूटेंगे।

Tags:    

Similar News