आई बड़ी आफत: तबाही की तरफ ये राज्य, मंडरा रहा खतरा ही खतरा

मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने देश में तबाही मचा रखी हैं। कहीं सड़कें डूब गयीं, तो कहीं लोगों के घर जमींदोज हो गए। पानी लोगों की मौत का सबब बना।

Update: 2020-07-21 05:04 GMT

लखनऊ: मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने देश में तबाही मचा रखी हैं। कहीं सड़कें डूब गयीं, तो कहीं लोगों के घर जमींदोज हो गए। पानी लोगों की मौत का सबब बना। लाखों लोगों के जीवन को इस कदर प्रभावित कर रहा है कि लोग पानी से खौफ खाने लगे। यूपी, बिहार, असम और उत्तराखंड के हालात सबसे ज्यादा खराब हैं।

असम में बारिश से 84 की मौत

तेज बारिश और बाढ़ से जनजीवन त्रस्त है। मैदानों से पहाड़ों तक मौसम के कहर से आफत बरस रही है। सबसे बुरा हाल असम का है, यहां अब तक 84 लोगों से ज्यादा की मौत बारिश की वजह से हो चुकी है।

ये भी पढ़ेंः संगम के जल से होगा राम मंदिर का भूमि पूजन, तीन चरणों में पूरा होगा विधान

बिहार के कई गाँव बाढ़ में डूबे

बिहार में तो कई शहर और गाँव बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। पूर्वी और पश्चमी चंपारण , गोपालगंज, वैशाली, सीतामढ़ी और दरभंगा में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। सहरसा में कोसी नदी एक बार फिर रौद्र रूप दिखा रही है जिसको बिहार का शोक भी कहा जाता है। नदियों में पानी का स्तर बढ़ता जा रहा है। सैंकड़ों लोगों को उनके स्थान से दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। 21 दिनों में आठ साल से बन रहा पुल ढह गया।

ये भी पढ़ेंः टंडन का अटल से ऐसा नाता, पार्षद से राज्यपाल तक, आसान नहीं था राजनीति का सफर

उत्तराखंड में बदल फटने से तबाह हुए कई घर:

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश से बिगड़ रहे हालातों को देखते हुए 23 जुलाई तक रेड अलर्ट जारी किया है। पिथौरागढ़ में बादल फटने से कई घर गिर गए हैं। पहाड़ से अचानक बह कर आए मलबे में कई घर दब गए। मुनस्यारी में 5 घर पानी के बहाव में बह गए। यहां तीन लोगों की मौत हो गई है और 9 लोग लापता हैं।

ये भी पढ़ेंः शाहरुख को लगा डर: इस खूबसूरत बंगले को लोगों से छिपाया, ये है वजह

यूपी के कई जिले प्रभावित

यूपी में भी बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। बाराबंकी में सरयू नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। सिद्धार्थ नगर में कूड़ा नदी के कटान से कई गांवों को खतरा पैदा हो गया है। नदियों का पानी गांवों को अपनी चपेट में ले चुका है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News