बाढ़-बारिश की चेतावनी: बहुत बुरे होंगे अगले 5 दिन, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

मॉनसून ने आखिरी समय में करवट बदली है। इसकी वजह से देश के कई राज्यों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति बन गई है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराशता और राजस्थान के जिले बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हैं।

Update: 2023-05-27 05:00 GMT
बाढ़ और बारिश की चेतावनी: बहुत बुरे होंगे अगले 5 दिन, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

शिमला: मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान जताया कि हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही विभाग ने ये भी बताया कि प्रदेश में 27 सितंबर तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। विभाग ने कहा कि आज राज्य के ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा और कांगड़ा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें: भयानक एक्सीडेंट! JCB से कट गए 8 लोगों के हाथ-पैर, एक की मौत

यही नहीं, मौसम विज्ञान विभाग ने कई जिलों में ओलावृष्टि होने का भी पूर्वानुमान जताया है। वहीं, राजधानी शिमला में बारिश की वजह से मौसम ठंडा हो गया है। यहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में लोगों के स्वेटर बाहर आ आज्ञे हैं। संभावना है कि सितंबर भर मॉनसून सक्रिय रहेगा।

यह भी पढ़ें: मोदी की नमो थाली: जाने कैसा होगा यहां इस खाने का जायका

वहीं, गुजरात पर भी ‘चक्रवाती तूफान’ का खतरा मंडराया हुआ है। विभाग ने अगले 24 घंटे में भारी बारिश की आशंका जताई है। साथ ही, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। पूर्व-मध्य और उत्तर-पूर्व अरब सागर पर बना कम दबाव का क्षेत्र अब गुजरात में वेरावल से पश्चिम-दक्षिण तट से लगभग 170 किलोमीटर दूर है।

यह भी पढ़ें: हज़ारों पाकिस्तानी अलगाववादी: कुछ ऐसा दिखा HowdyModi प्रोग्राम

बता दें, मॉनसून ने आखिरी समय में करवट बदली है। इसकी वजह से देश के कई राज्यों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति बन गई है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराशता और राजस्थान के जिले बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हैं। यहां जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। एनडीआरएफ की टीम राहत कार्य में जुटी हुई है।

Tags:    

Similar News