होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट, घरों से बाहर ना निकले लोग

देश में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। कई राज्यों में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। अब इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD)ने मुंबई और आसपास के तटवर्ती इलाकों मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है।

Update: 2020-07-02 16:19 GMT

मुंबई: देश में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। कई राज्यों में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। अब इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD)ने मुंबई और आसपास के तटवर्ती इलाकों मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने मूसलाधार बारिश के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इसका मतलब यहां भारी बारिश हो सकती है। IMD ने बताया है कि इस बार मुंबई में सामान्‍य से अधिक बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग मुंबई की वरिष्ठ निदेशक शुभांगी भटे ने जानकारी दी कि रत्नागिरी जिले में अत्यधिक भारी बारिश होने और शनिवार को रायगढ़ में भी ऐसी होने की संभावना है। बता दें कि रत्नागिरी जिले में बीते महीने आये चक्रवातीय तूफान निसर्ग ने भी काफी नुकसान पहुंचाया था। उन्होंने बताया कि मुंबई के कुछ क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें...भारत का पहला प्लाज्मा बैंक: यहां शुरू, कोविड 19 से जंग में ऐसे आएगा काम

मौसम विभाग के बताया, अगले 24 घंटे में 64.5 मिलीमीटर से 115.5 मिलीमीटर के बीच हुई बारिश को भारी और 115.5 मिलीमीटर से 204.5 मिलीमीटर के बीच हुई बारिश को अत्यधिक भारी बारिश मानते हैं।

यह भी पढ़ें...प्रियंका बनेंगी मुख्यमंत्री: कांग्रेस ने शुरू कर दी तैयारी, योगी को देंगी टक्कर

दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग ने प्रशासन और लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा है। इस बीच मौसम विभाग के अलर्ट जारी करने के बाद मुंबई पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घरों से बाहर ना निकलें। पुलिस ने ट्वीट कर कहा है कि अत्यधिक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस ने कहा कि सभी लोगों को घर में रहने और बिना वजह बाहर नहीं निकलने और जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें...भारत महाशक्तिशाली हुआ: मजबूत हुई देश की वायुसेना, अब कांपेंगे दुश्मन देश

क्‍या है ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से बारिश के अनुमान के हिसाब से कलर कोडेड अलर्ट जारी किया जाता है। 'रेड' अलर्ट का मतलब बहुत ज्‍यादा भारी बारिश संभावना होती है। 'ऑरेंज' अलर्ट का मतलब प्रशासन को किसी आपात स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। इस अलर्ट का यह भी मतलब है कि भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

Tags:    

Similar News