बारिश के चलते जारी हुआ रेड अलर्ट, भारत में महा तूफान का खतरा, 6 जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

देश के कई राज्यों से मानसून ने विदाई ले ली है। लेकिन कई हिस्सों में अब भी बारिश का कहर जारी है। वहीं मौसम विभाग ने लक्षद्वीप में दो दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं

Update: 2019-10-30 08:25 GMT

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों से मानसून ने विदाई ले ली है। लेकिन कई हिस्सों में अब भी बारिश का कहर जारी है। वहीं मौसम विभाग ने लक्षद्वीप में दो दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं विभाग ने केरल के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि त्रिशूर और पलक्कड़ जिले में यलो अलर्ट जारी है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल, तटीय एंव दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में कुछ क्षेत्रों में अधिक बारिश हो सकती है। इसके अलावा पुड्डुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में भी भीषण बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा और माही में तो आंधी-तूफान के साथ बौछारें पड़ने की आशंका है।

स्कूल और कॉलेज को बंद रखने के निर्देश

भारी बारिश के चलते जारी हुए अलर्ट के बाद तमिलनाडु के 6 जिलों तिरुनेलवेली, तूतीकोरिन, थेनी, विरुधुनगर, वेल्लोर और रामनाथपुरम में सभी स्कूलों और कॉलेजों को बुधवार को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। मौसम विभाग की तरफ से जारी चेतावनी में कहा गया है कि, अरब सागर के पश्चिम मध्य तटीय इलाकों में हवा की अधिकतम रफ्तार 170 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इसके अलावा वहां पर बिजली चमकने के साथ भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्री इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें: आतंकी हमले में 1 और मौत! आतंकियों ने मजदूरों को लाइन में खड़ा कर मारी गोली

अरब सागर में चौथे चक्रवात की संभावना

 

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब गहरे निम्न दबाव के क्षेत्र में बदल चुका है। ये उत्तर-पश्चिम दिशा से गुजरते हुए दक्षिण-पूर्वी अरब सागर पर पहुंचकर और अधिक शक्तिशाली हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, अरब सागर में चौथे चक्रवात बनने की संभावना बन रही हैं। ज्यादातर बंगाल की खाड़ी में अरब सागर की तुलना में ज्यादा चक्रवात बनते हैं। हालांकि इस बार ये स्थिति अलग है। अरब सागर में पहले ही 3 चक्रवात बन चुके हैं और चौथा बनने की परिस्थितियां बनी हुई हैं।

भीषण बारिश की संभावना

मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि, अगर अरब सागर में चक्रवाती तूफान बनता है तो इसका तूफान का नाम ‘महा’ होगा। इससे पहले वहां पर चक्रवाती तूफान वायु, हिका और क्यार बन चुके हैं। हालांकि इस तूफान का असर भारत के मुख्य भू-भाग पर कम ही पड़ेगा। लेकिन इस तूफान से बेने सिस्टम से तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक के साथ-साथ लक्षद्वीप में लगातार भारी से अधिक बारिश हो सकती है। वहीं आशंका जताई जा रही है कि तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक तटों के पास समुद्र में कम से कम 15 फीट ऊंची लहरें उठ सकती हैं।

यह भी पढ़ें: बारिश का कहर! 15 जिलों में हाहाकार मचा, स्कूल-कॉलेज हुए बंद

Tags:    

Similar News